वायरल न्यूज़

Video: हाथ में असली पिस्टल लेकर डांस कर रहा था युवक तभी अचानक से चल गई गोली, फिर जो हुआ..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 24, 2023, 06:34 PM IST

Viral Video: देखा जा सकता है कि युवक ने एक हाथ में पिस्टल और दूसरे हाथ में सिगरेट थामा हुआ है। युवक गाना बजाकर डांस करते समय वीडियो शूट करता रहता है। तभी अचानक से गोली चल जाती है।

Image

वीडियो शूट करते समय चली गोली (ट्विटर)

Viral Video: आजकल के युवाओं को न जाने क्या हो गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में वह किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। इस चक्कर में कई बार उन्हें अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ जाता है। आपने अक्सर देखा होगा कि रील्स बनाने के चक्कर में युवा अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी भी हालत खराब हो जाएगी।

वीडियो देखकर आपकी हालत हो जाएगी खराब

दरअसल, एक युवक अपने हाथ में रियल पिस्टल लेकर वीडियो बनाना शुरू करता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक ने एक हाथ में पिस्टल और दूसरे हाथ में सिगरेट थामा हुआ है। इस दौरान युवक गाना बजाकर डांस करता रहता है और वीडियो शूट करता रहता है। बीच-बीच में युवक सिगरेट भी पीता नजर आता है। सबसे खूंखार चीज तब सामने आती है जब पिस्टल से गोली अपने आप फायर हो जाती है। इसके बाद जो होता है, वह रूह कंपाने वाला है। देखें वीडियो-

वीडियो देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि पहले युवक को भी नहीं पता था कि उसने अपने हाथ में जो पिस्टल पकड़ी हुई है, वह लोडेड है। वह जैसे ही डांस करना शुरू करता है, डांस में पूरा तरह मशगूल हो जाता है। इस दौरान उसे जरा भी ध्यान नहीं रहता है कि उसकी उंगली पिस्टल के ट्रिगर पर पहुंच गई है। इसके बाद डांस करते समय पिस्टल का ट्रिगर दब जाता है और गोली चल जाती है। जैसे ही गोली चलती है, युवक की हालत खराब हो जाती है। इसके बाद भीतर से कोई महिला दौड़ते हुए आती है और युवक पर चीखने लगती है। गनीमत यह रही कि पिस्टल से निकली गोली किसी को लगती नहीं है। वीडियो को @crazyclipsonly नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article