वायरल न्यूज़

Video: दूल्हे का जबरदस्त डांस देखकर पास खड़ी लड़की से नहीं हुआ कंट्रोल! फिर दुल्हन को छोड़ दूल्हा भी लग गया साथ

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 24, 2023, 05:38 PM IST

Groom Dance Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा बहुत ही गजब का डांस करता है। इसके बाद वहां खड़ी एक लड़की भी खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाती है। दूल्हा भी अपनी दुल्हन को छोड़कर उस लड़की के साथ ही डांस करने लगता है और दोनों स्टेज पर डांस से गर्दा उड़ा देते हैं।

Image

दूल्हे ने किया अजीबोगरीब डांस (इंस्टाग्राम)

Groom Dance Video: एक बार फिर से भारत में शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर शादियों के वीडियो आने शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में एक जबरदस्त वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। वीडियो देखकर आप भी हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। इस दौरान जैसे ही गाना बजना शुरू होता है, दूल्हा और दुल्हन डांस करना शुरू कर देते हैं।

दूल्हे ने किया अजब-गजब डांस

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा बहुत ही ज्यादा गजब का डांस करता है। दूल्हे का डांस देखकर वहां खड़ी एक लड़की भी कंट्रोल नहीं कर पाती है। इसके बाद वह लड़की भी डांस करने लग जाती है। वीडियो में देख सकते हैं कि वह लड़की स्टेज पर अजब-गजब डांस करने लगती है। इसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को छोड़कर उस लड़की के साथ ही डांस करने लगता है। दोनों स्टेज पर डांस से गर्दा उड़ा देते हैं। वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। देखें वीडियो-

वीडियो को @gp_events_entertainments नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। पहले दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ ही डांस करता है। हालांकि, दूल्हे का अजब-गजब डांस देखकर दुल्हन शरमा जाती है। इसके बाद वह वहां से हट जाती है। फिर दूल्हा दूसरी लड़की के साथ डांस करने लगता है। आप देख सकते हैं कि लड़की दूल्हे के साथ कदम से कदम मिलाकर जबरदस्त डांस करती है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article