Dance With Russians: डांस के तो कई सारे वीडियो आप सभी ने देखे होंगे। इसमें भाभियों के कमाल के डांस और लड़कियों के खतरनाक डांस स्टेप वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो सभी को पसंद भी आते हैं। ऐसे में अगर आपके सामने कुछ ऐसा आ जाए, जिसे देख आपकी आंखें खुली रह जाए तो आप क्या कहेंगे? कुछ ऐसा ही वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे देख आपका दिन बन जाएंगे।
रशियंस के साथ डांस कर रहे लड़के को मां ने पीटा (Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़का रशियन गर्ल्स के साथ डांस कर रहा होता है, तभी उसकी मां पहुंच जाती हैं और फिर लड़की जमकर पिटाई करने लगती हैं। ऐसे में लड़का वहां से भागने लगता है। ये पूरा नजारा देख आपको अपना बचपन याद आ जाएगा। बचपन में हम सभी की मां ने कुछ ऐसे ही पिटाई की है। खैर लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है और लोग इस पर कमेंट भी काफी कर रहे हैं।
रशियंस के साथ डांस कर रहे लड़के को मां ने पीटा
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर यूजर्स के काफी कमेंट आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि अगर पापा होते तो वो भी ऐसा ही करते। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ऐसी माताओं के सम्मान तो बनता है। बता दें, इस वीडियो को 'billionairechapters' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स आ चुके हैं।
