वायरल न्यूज़

पहले सच्चा प्यार फिर ब्रेकअप का झगड़ा, वायरल हो रहा कपल का अजीब VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 11, 2024, 11:48 AM IST

Couple Fight Video: वीडियो के पहले फ्रेम कपल बहुत खुश नजर आता है। मगर अगले ही फ्रेम में दोनों के बीच झगड़ा नजर आता है। नौबत मारपीट तक पहुंच जाती है। इसमें लड़का अपनी प्रेमिका के साथ बुरा व्यवहार करता हुआ नजर आता है।

Image

कपल से जुड़ा ये हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ कपल से जुड़ा वीडियो
  • सड़क पर मारपीट करत दिखा लड़का
  • लोगों को हैरान कर रहा अजीब वीडियो

Couple Fight Video: सोशल मीडिया में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो एक कपल से जुड़ा है, जिसमें दोनों की दोस्ती और प्यार के अलावा लड़ाई-झगड़े भी नजर आता है। इसमें दोनों के बीच ब्रेकअप भी देखने को मिलता है। दावा किया गया है कि दोनों कुछ समय पहले तक प्रेमी-प्रेमिका थे। दोनों एक-दूसरे के बिना एक मिनट भी नहीं रहते थे। वीडियो के पहले फ्रेम में दोनों के बाहर घूमते हुए, मस्ती करते हुए भी दिखाई देते हैं। इसमें लड़की अपने दोस्त का मेकअप करते हुए भी नजर आती है।

पहले प्यार फिर हुआ ब्रेकअप

मगर फ्रेम के दूसरे हिस्से में वही कपल आपस में बुरी तरह झगड़ता हुआ नजर आता है। इसमें लड़के के हाथ में बेल्ट है और वो लड़की पर बुरी तरह भड़क रहा है। वो उसे जबरन पकड़कर अपने साथ घसीटकर ले जाने की कोशिश करता है। लड़का अब उसी लड़की के बाल पकड़ता हुआ भी नजर आता है। इसमें लड़की उसे जोरदार झापड़ मारते हुए भी नजर आती है। अजीब वीडियो में देखेंगे कि दोनों के बीच सच्चा प्यार भी देखने को मिलता है। इसके बाद ब्रेकअप वाला झगड़ा भी नजर आता है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि कथित कपल से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी नहीं है। यहां स्पष्ट कर दें कि वीडियो से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया के आधार पर है। टाइम्स नाउ नवभारत वीडियो से जुड़े किसी दावे की पुष्टि नहीं करता है। कथित कपल का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर memesbymuskaan नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article