वायरल न्यूज़

Viral Video: रशियन लड़कियों से साथ डांस कर रहा था लड़का, बेटे को देसी तरीके से मां ने सिखाया सबक

इंस्टाग्राम पर एक ऐसा मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप दंग रह जाएंगे और आपकी हंसी छूट जाएगी। इस वीडियो में एक लड़का रशियन गर्ल्स के साथ डांस करता दिखाई दे रहा है, तभी उसकी मां वहां पहुंच जाती है और उसकी जमकर पिटाई करती है।

Image

रशियंस के साथ डांस कर रहे लड़के को मां ने पीटा (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • रशियंस के साथ डांस कर रहा था लड़का
  • अचानक पहुंची मां ने खूब पीटा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dance With Russians: डांस के तो कई सारे वीडियो आप सभी ने देखे होंगे। इसमें भाभियों के कमाल के डांस और लड़कियों के खतरनाक डांस स्टेप वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो सभी को पसंद भी आते हैं। ऐसे में अगर आपके सामने कुछ ऐसा आ जाए, जिसे देख आपकी आंखें खुली रह जाए तो आप क्या कहेंगे? कुछ ऐसा ही वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे देख आपका दिन बन जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़का रशियन गर्ल्स के साथ डांस कर रहा होता है, तभी उसकी मां पहुंच जाती हैं और फिर लड़की जमकर पिटाई करने लगती हैं। ऐसे में लड़का वहां से भागने लगता है। ये पूरा नजारा देख आपको अपना बचपन याद आ जाएगा। बचपन में हम सभी की मां ने कुछ ऐसे ही पिटाई की है। खैर लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है और लोग इस पर कमेंट भी काफी कर रहे हैं।

रशियंस के साथ डांस कर रहे लड़के को मां ने पीटा

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर यूजर्स के काफी कमेंट आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि अगर पापा होते तो वो भी ऐसा ही करते। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ऐसी माताओं के सम्मान तो बनता है। बता दें, इस वीडियो को 'billionairechapters' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article