वायरल न्यूज़

Viral Video: फोन पर बात करने में मस्त था शख्स, बगल में फन फैलाकर बैठ गया जहरीला सांप, फिर मचा ऐसा भौकाल...

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स फोन पर बात करने में बिजी था। अचानक एक सांप उसके पास आकर बैठ गया। उसके बाद जो हुआ उसे देखकर आपका दिमाग हिल जाएगा।

Image

शख्स के साथ हुआ अनोखा खेल (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • फोन पर बिजी था शख्स
  • अचानक सांप ने कर दिया खेल
  • नजारा देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Viral Video: आज कल सोशल मीडिया लोगों के लिए ऐसा जरिया बन चुका है, जहां सब अपने-अपने अंदाज में धमाल मचाते रहते हैं। कुछ लोग तो अपने कारनामे से रातोंरात फेमस (Today Viral Video) हो जाते हैं और उनकी चर्चा होने लगती है। जबकि, कुछ का मजाक भी बन जाता हैं। इनमें कई तरह के मामले शामिल होते हैं। कुछ नजारे हंसाने (Funny Video) वाले होते हैं, तो कुछ चौंकाने (Shocking Video) वाले होते हैं। वहीं, कुछ तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर आंखों से आंसू तक आ जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाएगी।

आज कल लोगों के ऊपर फोन का ऐसा जुनून चढ़ा है कि उसके चक्कर में कई बार सबकुछ भूल जाते हैं। इतना ही नहीं आस-पास में क्या हो रहा है, किस तरह की घटना घट रही है, किसी का अंदाज तक नहीं रहता है। परिणाम ये होता है कि कई बार बड़ा खेल हो जाता है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको इस तरह के कई नजारे देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स मस्त होकर फोन पर बात कर रहा है। उसे बिल्कुल ही होश नहीं है कि बगल में एक जहरीला सांप फन फैलाए बैठा है। लेकिन, कुछ समय बाद ऐसी घटना घटती है, जिसे वो कभी नहीं भूल पाएगा। दिल थामकर देखें वीडियो...

हाहाकारी नजारा

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर घूम गया होगा। अब यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'kashikyatra' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि फोन के चक्कर में लोग अपनी जान दें देंगे। कुछ का कहना है कि और फोन पर बात करो। कई लोग तो इसकी नींदा तक कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article