वायरल न्यूज़

Viral Video: अब हद पार कर रही है Reels की पागलपंती! रोटी में गोबर लगाकर खा गया रील्सबाज

Viral Video: वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स ने अपने हाथ में रोटी पकड़ी हुई है। इसके बाद वह एक ऐसी जगह जाता है, जहां गोबर पड़ा हुआ है। इसके बाद शख्स बहुत ही वीभत्स हरकत करता है।

Image

रील्स की पागलपंती (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • अपने रिस्क पर ही देखें यह वीडियो
  • वीडियो देखकर खराब हो जाएगा मूड
  • रील्स के चक्कर में शख्स ने की ऐसी हरकत

Viral Video: आपने सोशल मीडिया पर बहुत सारे अजीबोगरीब वीडियो देखे होंगे। आजकल युवाओं पर ऊटपटांग हरकतें करके और उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर पोस्ट करके वायरल होने का भूत सवार है। आपने देखा होगा कि इस चक्कर में कई युवा अपनी जान भी दांव पर लगाने से बाज नहीं आते हैं। इसके साथ ही कुछ इतनी वीभत्स हरकतें करते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का मूड खराब हो जाता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो देखकर आपका माथा हो जाएगा खराब

इस वीडियो को देखकर यकीनन आपका माथा ठनक जाएगा और आप सोच में पड़ जाएंगे कि रील्स के चक्कर में लोग क्या-क्या नहींं करने लगे हैं। वीडियो में जो देखने को मिलेगा, वैसा शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा। वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स ने अपने हाथ में रोटी पकड़ी हुई है। इसके बाद वह एक ऐसी जगह जाता है, जहां गोबर पड़ा हुआ है। इसके बाद वह गोबर के पास बैठ जाता है। यहीं पर शख्स बहुत ही वीभत्स हरकत करता है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि शख्स एक हाथ में रोटी पकड़ता है और दूसरे हाथ से गोबर को रोटी में लगा देता है। इसके बाद रोटी को मोड़कर शख्स खाने लगता है। वीडियो देखकर लोगों को घिन आ गई है। यूजर्स ने इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में शख्स की जमकर खिंचाई की है। लोग कह रहे हैं कि अब रील्सबाजों ने तो हद कर दी है। वीडियो को viralvideop नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। (फिलहाल, टाइम्स नाऊ नवभारत इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।)

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article