वायरल न्यूज़

Viral Video: इस शख्स ने तो हद ही कर दी! मच्छर के लिए बनाया सेंट्रल जेल, पकड़कर कैदी की तरह किया बंद

Viral Video: शख्स पेन के कैप की मदद से मच्छर को पकड़ता है। पहली नजर में लगेगा कि वह मच्छर को मारने जा रहा है। हा​​लांकि वह मच्छर को मारने के लिए नहीं बल्कि जेल में बंद करने के लिए पकड़ता है।

Image

मच्छर की जेल (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने मच्छरों के लिए बनाई सेंट्रल जेल
  • वीडियो देखकर आपको छूट जाएगी हंसी
  • एक मच्छर पकड़ बंद कर देता है जेल में

Viral Video: आजकल बरसात का मौसम चल रहा है। बरसात के मौसम में नमी की वजह से मच्छरों की तादात काफी ज्यादा बढ़ जाती है। कई बार तो मच्छर इतने ज्यादा हो जाते हैं कि वह जीना हराम कर देते हैं। भारत के लोग वैसे भी मच्छरों से बहुत ही ज्यादा परेशान रहते हैं। कई लोग मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल करते हैं। वहीं अधिकतर लोग अपने घरों में हिट का इस्तेमाल करते हैं। इससे मच्छर भाग तो जाते हैं लेकिन कम नहीं होते हैं।

क्या कभी देखी है मच्छरों के लिए जेल

इसी क्रम में एक शख्स मच्छर से बहुत ही ज्यादा परेशान था। इसके बाद शख्स ने मच्छरों के लिए सेंट्रल जेल बना दिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स के हाथ में मच्छर बैठा हुआ है। इसके बाद शख्स पेन के कैप की मदद से मच्छर को पकड़ता है। पहली नजर में लगेगा कि वह मच्छर को मारने जा रहा है। हालांकि वह मच्छर को मारने के लिए नहीं बल्कि जेल में बंद करने के लिए पकड़ता है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि वह मच्छर को एक जेल में बंद करता है। यह एक सेंट्रल जेल होती है। जिसे शख्स ने स्पेशली मच्छरों के लिए बनाया होता है। इस सेंट्रल जेल में एक दरवाजा होता है। इस दरवाजे को खोलकर शख्स मच्छर को जेल के अंदर डालता है। इसके बाद उसका दरवाजा बंद कर देता है। आप देख सकते हैं जेल के अंदर पहुंचकर मच्छर फड़फड़ाता नजर आता है। वीडियो को thejusticmemes नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article