Funny Video: दुल्हन से चिपककर फोटो खिंचवाना चाह रहा था दोस्त, दूल्हे ने सरेआम कर दी बेइज्जती

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 5, 2023, 05:44 PM IST

Shadi Ka Video: वीडियो में देख सकते हैं कि दुल्हन का दोस्त उसकी शादी में आता है। इस दौरान वह दुल्हन से चिपककर फोटो खिंचवाना चाह रहा होता है। इसके बाद दूल्हे का माथा सनकता है और सरेआम दुल्हन के दोस्त की बेइज्जती कर देता है।

Shadi Ka Video: सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसमें से कुछ वीडियो काफी मजेदार होते हैं। आपने अक्सर ऐसी बातें सुनी होंगी कि लड़की के दोस्त की वजह से लड़की के बॉयफ्रेंड या उसके पति को समस्या रहती है। लड़की के दोस्त से उसके पति या बॉयफ्रेंड को जलन भी होती है। वीडियो कुछ इसी तरह का है। वीडियो में देख सकते हैं कि दुल्हन का दोस्त उसकी शादी में आता है। इस दौरान वह दुल्हन से चिपककर फोटो खिंचवाना चाह रहा होता है।

shadi ka video

शादी का वीडियो (इंस्टाग्राम)

शादी का मजेदार वीडियो हुआ वायरल

जैसे ही दुल्हन का दोस्त उसके साथ चिपककर फोटो खिंचवाना चाह रहा होता है, वैसे ही दूल्हा उसकी हरकत देख लेता है। इसके बाद दूल्हे का माथा सनकता है और सरेआम दुल्हन के दोस्त की बेइज्जती कर देता है। देख सकते हैं कि जैसे ही दोस्त दुल्हन के पास आकर खड़ा होता है, दूल्हा अपनी दुल्हन की बांह पकड़कर दूसरी साइड कर देता है। इससे दोस्त का दुल्हन से चिपककर फोटो खिंचवाने का ख्वाब अधूरा रह जाता है। देखें वीडियो-

End of Feed