वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: शख्स ने ऑनलाइन मंगवाया किराने का सामान, कंपनी ने थैले में भरकर भेज दी इंसान की पॉटी!

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 5, 2023, 04:47 PM IST

Ajab Gajab News: शख्स ने 15 हजार रुपये खर्च करके किराने का सामान ऑनलाइन ऑर्डर किया था। शख्स के पास जब सामान का पैकेट डिलीवर हुआ और उसने पैकेट खोला, तो उसके होश ही उड़ गए। इस पैकेट से बहुत ही ज्यादा बदबू आ रही थी।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

Ajab Gajab News: आपने भी कभी न कभी ऑनलाइन सामान जरूर मंगवाया होगा। कई बार ऐसी खबरें आती हैं कि ऑनलाइन सामान मंगवाने पर कुछ उल्टा-पुल्टा सामान निकल आया, जिसे मंगवाया भी नहीं गया था। इसी क्रम में ब्रिटेन से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। ब्रिटेन के एक शख्स ने ऑनलाइन किराने का सामान मंगवाया था। इसके बाद शख्स को कंपनी ने जिस चीज की डिलीवरी दी, उसके बारे में जानकर आपको घिन आ जाएगी।

शख्स ने ऑनलाइन ऑर्डर किया था किराने का सामान

रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड के ब्लैकबर्न के रहने वाले 55 साल के स्मिथ ने 15 हजार रुपये खर्च करके किराने का सामान ऑनलाइन ऑर्डर किया था। उन्हें अपने सामान का काफी बेसब्री से इंतजार था, क्योंकि उनके पास खाने के लिए कुछ नहीं था। हालांकि, उनके पास जब सामान का पैकेट डिलीवर हुआ और उन्होंने पैकेट खोला, तो उसमें से बहुत ही भयानक बदबू आ रही थी। जब उन्हें असलियत पता चली तो वह भागकर सामान से दूर खड़े हो गए। स्मिथ का आरोप है कि कंपनी ने उन्हें किराने की सामान की जगह पैकेट में भरकर इंसान का पॉटी भेज दिया था

कई सारे पैकेट में थे इंसानी मल

स्मिथ का कहना है कि थैले में भारी मात्रा में इंसान का पॉटी भरा हुआ था। उन्होंने जब दूसरा पैकेट खोला तो उसमें भी वही घिनौनी चीज भरी हुई थी। इस बात से स्मिथ भड़क उठे और उन्होंने फौरन कंपनी को फोन मिला दिया। उन्होंने कंपनी से साफ लहजों में अपने घर में फैली गंदगी को साफ करने की बात बोली। इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि उन्हें रिप्लेसमेंट नहीं, बल्कि रिफंड चाहिए। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि स्मिथ को उनका रिफंड मिलने में काफी समय लग गया।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article