वायरल न्यूज़

Gajab: शादी के बुफे पर खुद के लिए रोटी सेंकते दिखे मेहमान, कहा - मॉडर्न जमाने का चलन है भाई

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 6, 2023, 07:46 AM IST

ट्विटर पर शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आए मेहमान खुद के लिए रोटी सेंकते नजर आए। इस पर मेहमानों का जो जवाब आया, वो सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे।

Image

बुफे पर रोटी सेंकते नजर आए मेहमान (Image Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी में लगा था बुफे स्टॉल
  • खुद ही रोटी सेंकते नजर आए मेहमान
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Guests Baking Bread At Wedding Buffet: शादी-विवाह का सीजन चल रहा है। ऐसे में काफी बार कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देखकर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोग भी अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रिया देते हैं। लेकिन क्या करें, जमाना बदल रहा है, कब क्या देखने को मिल जाए, भला किसे क्या ही पता? ऐसे में वायरल हो रहा ये वीडियो (Viral Video) यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शादी का फंक्शन चल रहा है। ऐसे में वहां लगे बुफे पर लोग खाने लेने के लिए पहुंचे। जहां मेहमान खुद अपने लिए रोटी सेंकते नजर आए। ऐसे में जब मेहमानों से इस बारे में पूछा गया है तो उनका कहना था कि जमाना काफी बदल चुका है, मॉडर्न हो चला है। इस जमाने में जो चलन बन जाए, वो कम ही है।

बुफे पर रोटी सेंकते नजर आए मेहमान

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि अब यही सब देखना बाकी रह गया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि जिसे रोटी सेंकना ना होता है, वो तो भूखा ही रह जाएगा। इस वीडियो पर अब तक 21 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं। इसके लिए अलावा इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@WokePandemic' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article