Viral Video: कामवाली ने तो हद ही कर दिया! चिकन को पैकेट सहित कूकर में डाला और पका दिया

Viral Video: आप देख पाएंगे कि कूकर में चिकन का पैकेट पड़ा है। इसमें देखा जा सकता है कि चिकन को पैकेट से निकाला नहीं गया है, बल्कि उसे प्लास्टिक के पैकेट सहित ही पका दिया गया है। वीडियो में पैकेट की हालत खराब नजर आती है। दरअसल, चिकन उसके अंदर ही पक चुका होता है। यह नजारा देखकर शख्स चौंक गया है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जो यूजर्स के होश उड़ा देता है। आपने देखा होगा कि लोग खाना पकाने के लिए मेड रहते हैं। कई मेड अच्छा खाना पकाती हैं तो कई मेड सिर्फ फॉर्मेलिटी करती हैं। दिल्ली-एनसीआर और बड़े शहरों में ऑफिस जाने वाले लोग अधिकतर मेड रखते हैं। दरअसल, उनके पास खाना बनाने का टाइम नहीं होता है। इस कारण उनकी मजबूरी बन जाती है कि खाना पकाने के लिए मेड रखना ही होता है।

Viral Video (56)

वीडियो वायरल (इंंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर आप भी होंगे हैरान

इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घर की मेड ने चिकन पकाते समय ऐसी गलती कर डाली है, जिसके बाद हर कोई दंग रह गया है। वीडियो के बैकग्राउंड में उस शख्स की आवाज सुनाई दे रही है, जिसके घर में मेड ने चिकन पकाया है। शख्स वीडियो में बता रहा है कि मेड ने चिकन को प्लास्टिक पैकेट सहित ही कूकर में डालकर पका दिया है। देखें वीडियो-

End of Feed