वायरल न्यूज़

शहर के सीवेज सिस्टम के लिए शख्स ने दान कर दिया 21 किलो सोना, इस दानवीर की कहानी सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

सोशल मीडिया पर एक दानदाता की प्रेरणादायी कहानी इस वक्त जमकर वायरल हो रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि वह शहर की पुरानी सीवेज सिस्टम को ठीक करने के लिए 21 किलो सोना दान में दिया है।

Image

सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

दान करना अपने आप में बहुत बड़ी चीज होती है। कई लोग अगर कुछ भी दान करते हैं तो वे उसका गुणगान करते थकते नहीं। मगर कुछ ऐसे भी बिरले लोग होते हैं जो काफी कीमती चीजें दान करने के बाद भी किसी को हवा तक नहीं लगने देते। ऐसी ही एक चौंकाने वाली और प्रेरणादायी कहानी इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

ये भी पढ़ें:

21 किलो सोना दिया दान

जहां एक गुमनाम शख्स ने अपने शहर की पुरानी सीवेज सिस्टम को सुधारने के लिए 21 किलो सोना दान कर दिया। मामला जापान के ओसाका (Osaka) शहर का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहा जा रहा है कि इस गुमनाम शख्स ने सरकार को 21 किलो सोने की ईंटें दान की हैं। इस सोने की कीमत लगभग 560 मिलियन येन (करीब 3.6 मिलियन डॉलर) बताई जा रही है। यानी अगर आज की तारीख में रुपए की बात करें तो ये कीमत 32 करोड़ 66 लाख रुपए से भी ज्यादा होगी।

सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

कब मिला था यह दान?

बता दें कि शख्स ने इतना बड़ा दान पिछले साल के नवंबर महीने में किया था लेकिन इसकी जानकारी तब सामने आई जब हाल में ही ओसाका के मेयर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उस गुमनाम दानवीर का जिक्र कर इसे एक अद्भुत योगदान बताया और उसके प्रति आभार जताया। मेयर ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी बताया कि यह शख्स पहले भी शहर के लिए 5 लाख येन दान कर चुका है।

सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

इतने सारे सोने का क्या होगा?

शहर का जल विभाग इस सोने को बेचकर जो पैसा मिलेगा, उससे टूटी हुई पाइपलाइन ठीक करने, पुरानी पाइप बदलने और पानी व्यवस्था को मजबूत बनाने में इस्तेमाल करेगा। यह दान ऐसे समय पर मिला है जब शहर पानी की समस्या से जूझ रहा था।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article