वायरल न्यूज़

गुस्से में घर छोड़ने लगी क्यूट बच्ची, मगर फिर जो हुआ हंसी ना रोक पाएंगे, देखिए मजेदार VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 17, 2025, 03:38 PM IST

Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि छोटी बच्ची किसी बात पर इतनी नाराज हो गई कि घर छोड़ने का मन बना लिया। मगर बच्ची इससे पहले घर छोड़ती तभी ऐसा कुछ हुआ जिसे देखकर कोई हंसी नहीं रोक पाएगा।

Image

गुस्से में घर छोड़कर जाने लगी क्यूट बच्ची। (Photo/Instagram)

Funny Video: सोशल मीडिया में अभी एक क्यूट बच्ची का वीडियो खूब देखा जा रहा है। इसमें छोटी बच्ची किसी बात पर इतनी नाराज हो गई कि घर छोड़ने की धमकी देने लगी। मजेदार है बच्ची बैग उठाकर घर से बाहर भी जाने लगी। मगर तभी ऐसा कुछ हुआ जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कमरे से बच्ची कंधे पर बैग रखकर गुस्से में बाहर निकलते हुए नजर आती है। घर में मौजूद माता-पिता को उसे बैग के साथ देखकर कुछ समझ नहीं आता है।

घर छोड़ने लगी क्यूट बच्ची

तभी बच्ची की मां उससे सवाल पूछती है। मजेदार है बच्ची तपाक से जवाब देती है कि वो घर छोड़कर जा रही है। इधर बच्ची के मुंह से इतना सुनना था कि तभी सभी की हंसी छूट पड़ी। इधर मां खुद को संभालते हुए उसे मजाक में ही घर छोड़कर जाने के लिए कहती है। अब बच्ची घर के बाहर कदम रखती इससे पहले तुरंत वापस आ गई। मां ने उससे वापस आने की वजह पूछी तो मजेदार जवाब मिला। बच्ची मां से कहती है कि वो खाना खाकर घर से बाहर जाएगी। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर सबसे ज्यादा हंसी आती है।

यहां एक्स पर देखें वीडियो

मालूम हो क्यूट बच्ची से जुड़ा ये मजेदार वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। इसे इंस्टाग्राम पर funny_videos_1240 नाम के हैंड से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article