Viral Video: धीरे-धीरे दबे पांव आया तेंदुआ और फिर… पल भर में कर दिया शिकार का काम तमाम

Leopard viral video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक तेंदुआ बेहद चालाकी से अपने शिकार के करीब पहुंचता नजर आता है। तेंदुआ जमीन के बिल्कुल करीब होकर धीरे-धीरे आगे बढ़ता है, ताकि शिकार को उसकी मौजूदगी का पता न चल सके। सही मौका मिलते ही वह बिजली की रफ्तार से हमला करता है और कुछ ही सेकंड में शिकार को दबोच लेता है।

Leopard hunting video: जंगल की दुनिया में हर पल जीवन और मौत की जंग चलती रहती है। यहां हर जानवर को जिंदा रहने के लिए सिर्फ ताकत ही नहीं, बल्कि समझदारी और धैर्य की भी जरूरत होती है। जो जितना ज्यादा चालाक होता है, उसके बचने और शिकार करने की संभावना उतनी ही ज्यादा होती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक Leopard शिकार करने के लिए बेहद चतुर तरीका अपनाता दिखाई देता है।

Jungle hunting video

Leopard hunting video: धीरे-धीरे दबे पांव आया तेंदुआ और किया शिकार (फोटो: X/@AimePatrickIra1)

तेंदुआ बहुत ही सावधानी के साथ बढ़ता है आगे

वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल के एक शांत इलाके में तेंदुआ धीरे-धीरे अपने शिकार की तलाश में घूम रहा होता है। थोड़ी दूरी पर उसे एक जानवर आराम करते हुए दिखाई देता है। वह जानवर (Wildlife viral video) बिल्कुल बेफिक्र नजर आता है, जैसे उसे आसपास किसी खतरे का अंदाजा ही नहीं हो। लेकिन वहीं पास में तेंदुआ पूरी तरह सतर्क होकर उसे ध्यान से देख रहा होता है। इसके बाद तेंदुआ बहुत ही सावधानी के साथ आगे बढ़ना शुरू करता है। वह इतनी शांति से कदम रखता है कि आसपास कोई आवाज भी नहीं होती।

End of Feed