Wildlife Viral Video: सोशल मीडिया की 'दुनिया' में आपको कई बार ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इन दिनों जानवरों का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक तेंदुए (Leopard Attack Video) ने खतरनाक (Shocking Video) अंदाज में कुत्ते का शिकार किया है। जिस तरह तेंदुए ने घर में घुसकर कुत्ते का शिकार किया उसे देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती हो गई। आलम ये है कि यह वीडियो (Trending Video) लोगों के बीछ छाया है। हालांकि, कई लोग इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।
तेंदुए ने किया कुत्ते का शिकार (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)
पिछले कुछ समय से जानवरों का आतंक काफी बढ़ गया है। कई जंगली जानवर शहरी इलाकों में घुसकर जमकर तांडव मचाते रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के वीडियो छाए रहते हैं। इस शॉकिंग वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं घर के बाहर बरामदे पर एक कुत्ता आराम फरमा रहा है। नजारा देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कुत्ता पालतू है। तभी दबे पांव एक तेंदुआ वहां पहुंच जाता है और कुत्ते को भनक तक नहीं लगती है। अचानक तेंदुआ खतरनाक अंदाज में कुत्ते पर हमला कर देता है और उसे दबोच कर जंगल की ओर भागने लगता है। हालांकि, कुत्ते की किस्मत अच्छी थी कि वो बच गया और वहां से भाग निकला। तो पहले ये शॉकिंग वीडियो देखें...
हाहाकारी नजारा
इस वीडियो को देखकर एक पल के लिए आप भी सन्न रह गए होंगे। इस हाहाकारी वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'safari_wild7' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। किसी कहना है कि काफी खतरनाक नजारा है। कुछ का कहना है कि आजकल जंगली जानवर काफी खतरनाक हो गए हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
