वायरल न्यूज़

Dance Video: खलासी गाने पर लड़की ने ऑफिस में मचाया धमाल, डांस कर उड़ा दिए सबके होश

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 29, 2024, 07:44 AM IST

इंस्टाग्राम पर किसी ऑफिस का एक डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी अपने कॉर्पोरेट लाइफ के बिजी शेड्यूल को छोड़ थोड़ा खुद को समय देना सीख जाएंगे।

Image

ऑफिस में लड़की ने किया गर्दा डांस (Photo Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की ने किया गर्दा डांस
  • ऑफिस में ही किया धांसू डांस
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Office Girl Dance Video: सोशल नेटवर्किंग साइट पर आए दिन डांस के कई सारे वीडियो देखने को मिलते हैं। लेकिन इनमें से कुछ के कंटेंट इतने खास होते हैं कि लोगों को खुद-ब-खुद पसंद आ जाते हैं और ये रील्स भी काफी वायरल हो जाते हैं। ऐसे कई सारे आपने वीडियो भी देखे होंगे, जो बेहद पॉपुलर हुए। वायरल हो रहा यह वीडियो (Viral Video) कुछ ऐसा ही है, जिसे देखने के बाद आपको भी यह पसंद आने लगेगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस डांस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की अपने ऑफिस में डांस कर रही है, जो कॉर्पोरेट लाइफ में सुकून का एक पल की तरह है। इस दौरान लड़की खलासी गाने पर डांस कर रही है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी हिट भी है और काफी लोग इस पर वीडियो बनाते भी नजर आए। ऐसे में लड़की के इस डांस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और उसके टैलेंट की जमकर सराहना भी कर रहे हैं।

ऑफिस में लड़की ने किया गर्दा डांस

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स के काफी कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि कॉर्पोरेट में रहते हुए ऐसा करना किसी जन्नत से कम नहीं है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि आपका डांस काफी जबरदस्त है। इस वीडियो पर अब तक 5.72 लाख से अधिक लाइक आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'khushiichauhan__21' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो बताइए आपको ये वीडियो कैसी लगी?

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article