वायरल न्यूज़

Video: प्यार में कैसे गिरते हैं लोग, आज लाइव कैमरे में रिकॉर्ड हुआ नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 28, 2024, 01:18 PM IST

Funny Video: डांस के इस मजेदार वीडियो में आज आपको ऐसा कुछ नजर आएगा जो शायद ही पहले देखा होगा। वीडियो देखकर हंसी भी बहुत आती है।

Image

लड़का डांस देखते ही अचानक गिर पड़ा। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • डांस का मजेदार वीडियो
  • पहले नहीं देखा होगा ऐसा नजारा
  • आते ही हुआ वायरल

Funny Video: सोशल मीडिया में मजेदार वीडियो की भरमार है। यहां हर रोज एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियो देखे और शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ तो इतने मजेदार होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। वीडियो एक लड़की से जुड़ा है जो किसी पार्क में डांस कर रही है। मगर वीडियो लड़की के डांस से ज्यादा किसी और वजह से खूब देखा जा रहा है। इसमें ऐसा कुछ नजर आता है कि शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा।

नजारा देखकर नहीं रुकेगी हंसी

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि लड़की पार्क में डांस कर रही है। वो अपने लंबे बालों को झटकते हुए डांस स्टेप दिखाती है कि तभी उसके सामने से एक लड़का गुजरता है। वो लड़की के डांस में इतना खो जाता है कि आगे का ध्यान ही नहीं रहता है। लड़का अगले ही सेकंड नीचे गिर पड़ा। इधर लड़की अभी भी डांस कर रही है। मगर फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा कैद हुआ जिसे नेटिजन्स मजेदार कैप्शन के साथ शेयर कर रहे हैं। वीडियो को मजेदार कैप्शन देते हुए लिखा गया कि कुछ नहीं दोस्तों, प्यार में गिर गया है। एक यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं प्यार में गिरना।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर_naughtyfamily नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article