Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर आपने देसी जुगाड़ के कई सारे वीडियो देखे होंगे। वैसे भी भारत के लोगों के बारे में कहा जाता है कि जुगाड़ के मामले में उनका कोई सानी नहीं है। अपना कठिन से कठिन काम निपटाने के लिए लोग तरह-तरह के देसी जुगाड़ अपनाते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ मजदूर देसी जुगाड़ के सहारे अपना काम निपटाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह ताकत की जगह स्मार्ट वर्क दिखाते नजर आए।
देसी जुगाड़ (फोटो साभार- यूट्यूब)
वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस वीडियो को देखकर बहुत सारे लोग हैरान हैं। वीडियो देखकर कई लोग कह रहे हैं कि ऐसा जुगाड़ तो बड़े-बडे़ इंजीनियर्स भी नहीं लगा पाएंंगे। वीडियो में देख सकते हैं कि मजदूरों ने अपना काम करने के लिए अपने दिमाग का 100 प्रतिशत इस्तेमाल किया। जिस तरह की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल इन मजदूरों ने किया, उसे देखकर लोग मजदूरों की जमकर सराहना कर रहे हैं। इन मजदूरों ने देसी जुगाड़ के जरिए टीन शेड को आसानी से ऊपर पहुंचा दिया। देखेंं वीडियो-
वीडियो देखकर खुश हो जाएगा आपका दिल
आप देख सकते हैं कि मजदूर टीन शेड को ऊपर पहुंंचाने के लिए किसी मॉर्डन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल नहीं करते हैं। वह बस छोटा सा जुगाड़ लगाते हैं और पल भर में काम खत्म हो जाता है। वीडियो किसी कंस्ट्रक्शन साइट का है। जहां मजदूरों का ग्रुप टीन शेड को ऊपर फ्लोर पर पहुंचाता नजर आ रहा है। वह बार-बार रस्सी के सहारे अपना करतब दिखाते हैंं और देखते ही देखते टीन शेड को ऊपरी मंजिल तक पहुंचा देते हैं। वीडियो को यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
