वायरल न्यूज़

Video: कुंभ मेले में खो गया 'गब्बर', महिला ने जिस फनी अंदाज में किया अनाउंसमेंट, सुनकर पेट पकड़कर हंस पड़ेंगे

Maha Kumbh Funny Announcement Video: आप सुन सकते हैं कि गब्बर यादव नाम का एक शख्स माघमेले में खो जाता है। इसके बाद उसकी पहचान की एक महिला खोया-पाया केंद्र में पहुंच जाती है। वह जिस फनी अंदाज में अपने रिश्तेदार को बुलाती है, वह बेहद फनी है।

Image

महाकुंभ का वीडियो (ट्विटर)

Maha Kumbh Funny Announcement Video: यूपी की धरती प्रयागराज में विश्व प्रसिद्ध महाकुंभ का मेला लगा हुआ है। महाकुंभ 2025 में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इस दौरान माघ मेले से तरह-तरह के वीडियो सामने आ रहे हैं। माघ मेले में खोया-पाया केंद्र बना हुआ है। अगर कोई माघ मेले में खो जाता है तो वह इसका अनाउंसमेंट वहां करवा सकता है और अपने जान-पहचान वालों से मिल सकता है। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी।

वीडियो देखकर छूट जाएगी हंसी

वायरल वीडियो में आप सुन सकते हैं कि गब्बर यादव नाम का एक शख्स माघमेले में खो जाता है। इसके बाद उसकी पहचान की एक महिला खोया-पाया केंद्र में पहुंच जाती है। वह जिस फनी अंदाज में अपने रिश्तेदार को बुलाती है, वह बेहद फनी है। इस दौरान एक शख्स ने वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इस वीडियो को सुनकर आपकी हंसी छूट जाएगी। देखें वीडियो-

वीडियो में एक महिला की आवाज सुनाई दे रही है। वह बोलती नजर आ रही है, 'गब्बर कहां हो... हमें यहां आकर ले चलो।' 14 सेकंड का इस वीडियो में कैमरा खंभे पर लगे हॉर्न पर फोकस करता दिख रहा है। इसी लाइड स्पीकर से आवाज आ रही है, 'मैं सुशीला बोल रही हूं। गब्बर और महेंद्र कहां पर हो? मैं टावर के पास हूं, आकर मुझे ले चलो।' वीडियो को @KreatelyMedia नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article