​Video: कोरियाई पिता ने अपने भारतीय बच्चे के लिए गाया 'चंदा है तू मेरा सूरज..', वीडियो देख दिल हार बैठेंगे

Viral Video: कई यूजर्स ने इस वीडियो में दिखे सांस्कृतिक मिश्रण की तारीफ की। एक कमेंट में लिखा था, 'प्यार कोई भाषा नहीं जानता। यह इसका सबूत है!' दूसरे ने मज़ाक में कहा, 'मुझे भी इतनी अच्छी हिंदी नहीं आती, और मैं भारतीय हूं!'

Viral Video: भारतीय मूल की एक महिला ने अपने कोरियाई पति का क्‍यूट वीडियो इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में उन्‍होंने पति को बच्‍चे के लिए लोरी गाते हुए दिखाया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, अपने छोटे भारतीय बच्चे के लिए कैसे कोरियाई पिता 'चंदा है तू मेरा सूरज है तू' गा रहे हैं। नेहा अरोड़ा द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस क्‍यूट वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस वीडियो को अब तक दो लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है और लोगों ने इस वीडियो काफी प्‍यारे कमेंट्स भी किए हैं।

कोरियाई पिता का वीडियो वायरल।

इस वीडियो में कोरियन पिता अपने बच्‍चे की ओर प्‍यार से देखते हैं और फिर उसको सुहान कहकर पुकारते हैं। इतना होने के बाद फिर वो अपने प्‍यार भरे अंदाज में गाने लगते हैं। जब वह अपने प्यारे लहजे में गाते हैं, तो उनका बच्चा आराम से लेटा हुआ, खुशी से झूम उठता है। पिता का हिंदी में प्रयास, उनके दिल से गाए गए गायन के साथ मिलकर एक अनूठा प्यारा पल बनाता है। इस क्लिप ने तुरंत ही लोगों का ध्यान आकर्षित किया और फिर यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रियाएं देना शुरू किया। एक यूजर ने लिखा, 'आज इंटरनेट पर यह सबसे प्यारी चीज है!' दूसरे ने कहा कि, 'उसकी हिंदी बहुत प्यारी है और जिस तरह से वह प्यार से गाता है वह वाकई अनमोल है।' वहीं, एक अन्‍य ने कहा कि, 'ये बच्चा भाग्यशाली है कि उसे इतना प्यार करने वाला पिता मिला है। यह कितना बढ़िया पल है!'

End of Feed