Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक बंदर हल्दी समारोह में घुस जाता है और मेहमानों के जश्न में व्यस्त होने के दौरान प्लेट से खाना चुरा लेता है। दरअसल, जब वहां मौजूद लोग अनुष्ठान की तैयारी कर रहे थे और हल्दी का लेप लगाते समय म्यूजिक व सेल्फी का इंताजर कर रहे थे तभी बंदर भागकर आया और मौके का फायदा उठा लिया। मेहमानों में से एक द्वारा लाई गई थाली से कुछ खाना उठाया, जिससे सभी लोग हंस पड़े।
वीडियो को एक्स पर इस कैप्शन के साथ साझा किया गया, 'भाई ने अवसर देखा और उसका लाभ उठाया।' सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस वायरल वीडियो को देखने के बाद खूब ठहाके लगाए और बंदर की हरकत पर मजे लिए। इस वीडियो पर अब तक अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। एक यूजर ने कहा कि, 'वह अवसर की प्रतीक्षा कर रहा है और उसे सफलतापूर्वक पकड़ लेगा।' दूसरे ने लिखा कि, 'डार्विन के विकास के सिद्धांत के अनुसार, बंदर हमारे पूर्वज हैं, और हमें उनके अवसरवादी चरित्र गुण विरासत में मिले हैं - धन्यवाद, दादाजी बंदर।' तीसरे ने कहा कि, 'बंदर को भी आमंत्रित किया जाना चाहिए था, कोई भी बिना बुलाए नहीं आता, वह अपना हिस्सा खा जाता है।'
गौरतलब है कि, ऐसा पहली बार नहीं है कि जब बंदर द्वारा ऐसा काम किया गया है। इससे पहले भी बंदरों के चोरी करते हुए कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। इससे पहले भी बंदर ने एक व्यक्ति का बैगपैक खोला था। पहले तो वह बैग के अंदर कुछ ढूंढ़ने की कोशिश करता है, फिर एक सेब लेकर भाग जाता है। वहीं, नवंबर 2024 की एक घटना में, वाराणसी में एक बंदर छत से कूदकर खड़ी एक गाड़ी पर चढ़ गया, जिससे सनरूफ टूट गया और वह सीधे कार की पिछली सीट पर जा गिरा।
