वायरल न्यूज़

80 घंटे प्रति सप्‍ताह काम करने वाले वकील ने बॉस के कहने पर छोड़ी नौकरी, मुंहतोड़ जवाब हुआ वायरल

Viral News: निक ह्यूबर नामक शख्‍स ने वकील की कहानी एक्स पर शेयर की है। उन्‍होंने बताया कि, 'मैंने पिछले साल एक ऐसे व्यक्ति से बात की थी जिसने एक बड़ी प्रतिष्ठित लॉ फर्म में 5 साल बिताए थे।'

Image

वकील ने छोड़ी नौकरी।

Viral News: एक प्रतिष्ठित लॉ फर्म में काम करने वाले एक वकील के नौकरी छोड़ने का किस्‍सा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, वकील ने कथित तौर पर उसके ट्रांसफर के नोटिस को खारिज कर दिया था क्‍योंकि, वह अपनी गर्भवती पत्नी की देखरेख करना चाहता था। ऐसे में 32 साल के उस वकील को जो कि, सालाना करीब 900,000 डॉलर या ₹ 7.8 करोड़ कमा रहा था बॉस के कहने पर अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी।

निक ह्यूबर नामक शख्‍स ने वकील की कहानी एक्स पर शेयर की है। उन्‍होंने बताया कि, 'मैंने पिछले साल एक ऐसे व्यक्ति से बात की थी जिसने एक बड़ी प्रतिष्ठित लॉ फर्म में 5 साल बिताए थे। यह दुनिया की शीर्ष कानूनी फर्मों में से एक है, जो मुकदमेबाजी पर काम करती है। उस वकील ने आइवी लीग स्कूल से स्नातक किया था और लॉ फर्म में शक्तिशाली पद तक पहुंचने के लिए हजारों घंटे काम किया था। सिर्फ 32 साल की उम्र में, वह सालाना करीब 900,000 डॉलर या ₹ 7.8 करोड़ कमा रहा था, लेकिन इस ऊंचे वेतन की एक कीमत भी चुकानी पड़ी।' ह्यूबर के अनुसार उक्‍त वकील सप्ताह में लगभग 80 घंटे से ज्‍यादा समय तक काम करता था।

दावे के मुताबिक, जिस समय उस लॉयर की पत्नी आठ महीने की गर्भवती थी उस समय उसे दूसरे शहर का एक मामला सौंपा गया। ह्यूबर कहते हैं कि, उन्होंने अपने वरिष्ठ साथी से कहा कि, वे प्रसव के समय को नहीं छोड़ सकते..तो वरिष्‍ठों ने उन्‍हें काम करते रहने का सुझाव दिया। मगर वकील ने पत्‍नी की देख-रेख के लिए अपने ट्रांसफर ऑर्डर को नकारा और फिर बॉस के कहते ही नौकरी छोड़ दी। बहरहाल, अमेरिकी उद्यमी ने इसे एक दुखद सौदा बताया। अब ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है, जिसमें लोगों की राय वकील के पक्ष में है।

कई यूजर्स की इस मामले पर प्रतिक्रियाएं आईं। एक यूजर ने कहा कि, 'वह हमेशा एक और बच्चा पैदा कर सकता है। लेकिन उसे उस मामले को फिर से लड़ने का मौका कभी नहीं मिलेगा!' दूसरे ने क‍हा कि, 'मुझे यहां दुख नहीं दिखता। मैं एक ऐसे व्यक्ति को देखता हूं जिसे एक विकल्प दिया, उसने सही/नैतिक विकल्प चुनाऔर अब उसके पास पैसे और जीवन में जो चाहे करने के लिए पर्याप्त संसाधन हैं। एक नए बच्चे के साथ, और अब काम की बेड़ियां नहीं हैं।' तीसरे ने कहा कि, 'अगर उसने पैसे बचाए और मूर्खों की तरह नहीं जीया तो यह जीत की तरह लगता है। शायद उसे दूसरी अच्छी नौकरी मिल गई है और अगर उसने निवेश किया है तो वह जीवन भर के लिए तैयार है।'

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article