Viral Video: श्रेया घोषाल के कॉन्सर्ट में शख्स ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, सिंगर ने कुछ यूं दिया क्‍यूट रिएक्शन

Shreya Ghoshal Concert Video: श्रेया घोषाल ने ये कहते हुए प्रपोज करने के लिए आमंत्रित किया कि, 'प्रपोज करना तो अच्छे से करना। आपके पास एक मौका है। आप इसे सार्वजनिक रूप से कर रहे हैं। हर कोई देख रहा है, यहां हजारों लोग हैं।'

Shreya Ghoshal Concert Video: कोलकाता के एक शख्स ने शनिवार रात श्रेया घोषाल के कॉन्सर्ट में अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर दिया। घुटने पर बैठकर जैसे ही शख्‍स ने गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया तो उसके बाद श्रेया घोषाल ने एक गाना गाकर उनके इस लम्‍हे को और भी यादगार बना दिया। प्रपोजल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक यूजर ने पूरी घटना के बारे में बताया है।

श्रेया घोषाल (पहले फ्रेम में) और अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने वाला शख्‍स।

एक्स यूजर ने कहा कि श्रेया घोषाल ने अपना कॉन्सर्ट उस वक्‍त रोक दिया जब उन्होंने देखा कि एक आदमी एक प्लेकार्ड पकड़े हुए है जिस पर लिखा था, 'श्रेया, तुम मेरा दूसरा प्यार हो।' इससे खुश होकर, श्रेया घोषाल ने अपना कॉन्‍सर्ट रोक दिया। जिसके बाद व्यक्ति से पूछा, 'तो फिर आपका पहला प्यार कौन है?' तब कोलकाता के उस शख्‍स ने अपनी प्रेमिका की ओर इशारा किया और कहा कि, वह उसे प्रपोज करना चाहता है। इसके बाद एक मधुर बातचीत हुई जिसमें श्रेया घोषाल ने जोड़े से उनका नाम पूछा। माइक्रोफोन पकड़े हुए उस व्यक्ति ने खुद को ऋषि बताया और कहा कि उसकी गर्लफ्रेंड का नाम अंतरा है।

End of Feed