Desi Jugaad Viral Video: देसी जुगाड़ के हर रोज कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसे में हम आपके एक बहुत ही मजेदार वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देख आप अपना माथा पीटने लगेंगे। इस वीडियो में एक शख्स ने ठंड से बचने के लिए ऐसा दिमाग लगाया है, जिसे देख हर कोई दंग है। लोगों का कहना है कि ऐसा करने पर इंसान सांस ही नहीं ले पाएगा।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स ठंड से बचने के लिए कई सारी रजाई एकसाथ ओढ़ लेता है। इसके लिए उसने एक बॉक्स लिया है, जिसमें वह आसानी से लेट सकता है। फिर इसके ऊपर उसने 20 से ज्यादा रजाई ओढ़ ली है। लोगों का कहना है कि ऐसा करने पर तो इंसान अंदर ही नहीं जा पाएगा। कुछ लोगों का कहना है कि इसमें ये सांस कैसे लेता होगा।
ठंड से बचाने के लिए शख्स का धांसू जुगाड़
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि भाई ने क्या गजब का दिमाग लगाया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ठंड से बचने का सबसे सही जुगाड़ लगाया है। बता दें, इस वीडियो को 'singer_satya_bhai_yadav' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 60 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।
