Video: केरल के लड़के ने आंखों पर पट्टी बांधकर 11 सेकंड में बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, कारनामा सुन चौंक जाएंगे

Viral Video: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GWR) के अनुसार, केरल के जोसुकुट्टी एल्बिन ने आंखों पर पट्टी बांधकर 11.56 सेकंड में दस सर्जिकल मास्क लगाए। यह काम महामारी के तुरंत बाद 10 अक्टूबर, 2023 को किया गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत के एक युवा ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • केरल के जोसुकुट्टी एल्बिन ने 11.56 सेकंड में पहले 10 मास्‍क
  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इंस्‍टाग्राम पर दी जानकारी

Viral Video: कोरोना महामारी के बाद से लोगों में मास्क और अन्य व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के प्रति एक जागरुकता पैदा हुई है। सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों में भी अब मास्‍क की अनिवार्यता देखने को मिलती है, जहां ये कहा जाता है कि, मास्क का उपयोग बीमारी के खिलाफ व्यक्तिगत सुरक्षा और वायरल संचरण को प्रतिबंधित करने के लिए किया जाता है। मास्क की बढ़ती उपयोगिता के अब इससे जुड़े विश्व रिकॉर्ड टूटने शुरू हो गए हैं। केरल के एक लड़के ने 11.56 सेकंड में 10 सर्जिकल मास्क पहनकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GWR) के अनुसार, केरल के जोसुकुट्टी एल्बिन ने आंखों पर पट्टी बांधकर 11.56 सेकंड में दस सर्जिकल मास्क लगाए। यह काम महामारी के तुरंत बाद 10 अक्टूबर, 2023 को किया गया। दावा है कि, जोसुकुट्टी अपने स्कूल में यह रिकॉर्ड बनाने में सफल रहे। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इसका वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्‍ट किया। इसे अब तक 8 मिलियन से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में जोसुकुट्टी को आंखों पर पट्टी बांधकर तेजी से प्रत्येक मास्क को पहनते हुए दिखाया गया है। उन्हें प्रत्येक मास्क को कानों में पट्टियों के साथ सही ढंग से पहनना था। जोसुकुट्टी ने कुछ ही सेकंड में यह काम पूरा करके विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया।

End of Feed