Viral Video: दुनिया में एक से बढ़कर एक अजब टैलेंट वाले लोगों की भरमार है। ऐसे ही एक भारतीय शख्स का वीडियो इन दिनों काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। दरअसल, इस शख्स ने नाक से सबसे तेज टाइपिंग कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। 44 वर्षीय विनोद कुमार चौधरी नामक शख्स ने इसी श्रेणी में तीन बार भाग लिया और हर बार वह अपना ही रिकॉर्ड तोड़ डाला। विनोद ने पहली बार इससे पहले 2023 में भाग लिया था जिसमें 27.80 सेकंड में नाक से टाइप करके खिताब जीता था। इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 26.73 सेकंड का समय लिया। अब इस नए प्रयास में उन्होंने रिकॉर्ड महज 25.66 सेकंड में बना डाला।
वायरल होने लगा वीडियो
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें दूसरी बार रिकॉर्ड तोड़ने का प्रयास करते हुए दिखाया गया है और उसका समय दर्ज किया है। वीडियो शेयर करते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने लिखा, 'आप अपनी नाक से (स्पेस के साथ) कितनी जल्दी वर्णमाला टाइप कर सकते हैं?' वीडियो की शुरुआत में विनोद को आप कीबोर्ड के पास उनकी नाक लगाए हुए देख सकते हैं जिसके बाद अंग्रेजी शब्दों की टाइपिंग शुरू कर देते हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने बताया कि, जीडब्ल्यूआर के अनुसार , रिकॉर्ड बनाने के लिए चौधरी को एक मानक QWERTY कीबोर्ड पर रोमन वर्णमाला टाइप करनी थी और प्रत्येक अक्षर के बीच एक स्पेस टाइप करना था। इस टास्क को उन्होंने बखूबी पूरा किया।
टाइपिंग मैन के नाम से फेमस
अपने टाइपिंग रिकॉर्ड के बारे में बात करते हुए विनोद चौधरी बोले कि, अब वे भारत के टाइपिंग मैन नाम से फेमस हो चुके हैं। नाक से टाइप करने के अलावा, उनके पास 'सबसे तेज़ समय में वर्णमाला को पीछे की ओर (एक हाथ से) टाइप करने का रिकॉर्ड है, जो 5.36 सेकंड है और सबसे तेज़ समय में हाथों को पीछे करके वर्णमाला को टाइप करने का रिकॉर्ड है, जो 6.78 सेकंड है।'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से उन्होंने कहा, 'मेरा पेशा टाइपिंग रहा है, इसीलिए मैंने इसमें रिकॉर्ड बनाने के बारे में सोचा, जिसमें मेरा जुनून और मेरी आजीविका दोनों बनी रहे।' उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि चाहे आप अपने जीवन में कितनी भी समस्याओं का सामना करें, आपको अपना जुनून अनंत काल तक बनाए रखना चाहिए।"
