Snake Found Inside Cauliflower: बारिश का सीजन चल रहा है। ऐसे में सांप का दिखना आम बात है। घर का कोना हो या कोई रखा सामान, सांप वहां पहुंच ही जा रहे हैं। हाल-फिलहाल में कई सारे सांप के वीडियोज सामने आए, जिसे देख लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। कुछ दिन पहले एक महिला का भी वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसके बाल में ही सांप घुस गया था।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको एक फूलगोभी नजर आएगा, जिसके अंदर एक सांप छिपकर बैठा था। ऐसे में जब महिला ने सब्जी काटना शुरू किया तो उसके अंदर एक सांप था, जो करीब 10 इंच के आसपास था। इसीलिए बारिश के सीजन में सब्जी हो या कोई खाने की चीज, बिना देखे उसका इस्तेमाल बिल्कुल ना करें और लोगों को इसके बारे में सजग करें।
