Viral Video: अब इस राज्य में नहीं दिखेंगे गुटखे के ऐड! महिलाओं ने बसों से फाड़े पोस्टर

Viral Video: कर्नाटक में महिलाओं का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे बसों पर लगे गुटखा और तंबाकू से जुड़े विज्ञापनों को हटाती नजर आ रही हैं। यह कार्रवाई राज्य में सरोगेट तंबाकू विज्ञापनों के खिलाफ चल रहे जन-अभियान का हिस्सा मानी जा रही है।

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कर्नाटक की कुछ महिलाएं सार्वजनिक बसों पर लगे गुटखा और तंबाकू से जुड़े विज्ञापनों को हटाती नजर आ रही हैं। वीडियो में दिखाई देता है कि महिलाएं बसों पर लगे बड़े पोस्टरों को खींचकर फाड़ रही हैं। यह घटना राज्य में चल रहे उस विरोध का हिस्सा मानी जा रही है, जिसमें लोग तंबाकू के छुपे हुए यानी सरोगेट विज्ञापनों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

Public protest against tobacco

Viral Video: अब इस राज्य में नहीं दिखेंगे गुटखे के ऐड! (फोटो: X/@Khurpenchinfa)

सरोगेट विज्ञापन

जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। कई लोगों ने इस पहल की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि अब महिलाएं भी इस अभियान में खुलकर शामिल हो रही हैं। आपको बता दें कि काफी समय से लोगों का कहना है कि बसों पर लगाए जाने वाले कुछ विज्ञापन सीधे तौर पर तंबाकू का नाम नहीं लेते, लेकिन वे पान मसाला या इलायची जैसे प्रोडक्ट के जरिए उसी ब्रांड का प्रचार करते हैं। इसे सरोगेट विज्ञापन कहा जाता है। अभियान चलाने वालों का मानना है कि ऐसे विज्ञापन युवाओं को गलत संदेश देते हैं और तंबाकू के इस्तेमाल को बढ़ावा दे सकते हैं।

End of Feed