वायरल न्यूज़

रेस्क्यू के दौरान वन विभाग कर्मी पर झपटा तेंदुआ, Viral Video देख कांप उठे लोग

जंगल और वन्यजीवों के बीच काम करना आसान नहीं होता। एक छोटी सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। हाल में एक तेंदुए के रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें तेंदुए को वनकर्मी पर झपटते हुए देखा जा सकता है।

Image

वनकर्मी पर तेंदुए ने बोला हमला (X/@gharkekalesh)

वाइल्डलाइफ से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। जिनमें कभी-कभी जंगली जानवरों के रेस्क्यू के भी वीडियो सामने आते हैं। इन वीडियो में कई बार कुछ ऐसी खतरनाक चीजें देखने को मिलती हैं, जिन्हें देख लोगों की सांसें तम जाती हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों फिर से वायरल हो रहा है। जहां एक तेंदुए के रेस्क्यू के लिए गई वन विभाग की टीम पर तेंदुए ने हमला बोल दिया लेकिन गनीमत रही कि तेंदुआ पहले से ही जाल में फंसा हुआ था। घटना के इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर ‘घर के कलेश’ @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि वन विभाग की टीम ने तेंदुए को जाल में फंसाया था, लेकिन तभी अचानक वह वन रक्षक पर झपट पड़ा।

वनकर्मी पर झपट पड़ता है तेंदुआ

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक वन रक्षक धीरे-धीरे तेंदुए की ओर बढ़ता है। तेंदुआ कुछ दूरी पर आराम से लेटा होता है। तभी अचानक वह उछलकर उस वनकर्मी की ओर तेजी से झपटता है। यह देखकर वन रक्षक घबरा जाता है और तुरंत पीछे हट जाता है। कुछ सेकेंड बाद तेंदुआ वहीं रुक जाता है और गुर्राने लगता है। वहीं आसपास खड़े लोग इस नजारे को देखकर वीडियो में हंसते हुए सुने जा सकते हैं। यह वीडियो इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं

वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जहां कुछ लोगों ने इस नजारे को मजेदार बताया तो कुछ लोगों ने इसे गंभीरता से लिया। एक यूजर ने वीडियो पर मजाक अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, “जब ड्यूटी करते समय याद आए कि इसके लिए सैलरी कम है।” दूसरे यूजर ने लिखा, "वन्यजीवों के साथ काम करना बहुत जोखिम भरा होता है और ऐसे मामलों में सही ट्रेनिंग और सुरक्षा उपकरण बेहद जरूरी हैं।" कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि वन रक्षक अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों और जानवरों दोनों की रक्षा करते हैं, इसलिए उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article