वायरल न्यूज़

Viral Video: वेट मशीन का भौजी ने किया गजब इस्तेमाल, वीडियो देख बनाने वाले का भी घूम जाएगा दिमाग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला रोटी बेलने के लिए वेट मशीन का इस्तेमाल करती नजर आ रही है। आमतौर पर वजन मापने के काम आने वाली मशीन को महिला ने जुगाड़ के रूप में रोटी बेलने के लिए उपयोग किया।

Image

रोटी बनाने का नया अंदाज हुआ वायरल (फोटो: Instagram/ thanga4697)

Jugaad Video: सोशल मीडिया आज एक ऐसी जगह बन चुका है जहां हर दिन कुछ नया और अनोखा देखने को मिल जाता है। यहां लोग अपनी कला, टैलेंट और अजीब-गरीब जुगाड़ के वीडियो शेयर करते रहते हैं। खास बात यह है कि इन वीडियो को देखने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं होती। आप अपने घर या ऑफिस में बैठे-बैठे ही दुनिया भर की अलग-अलग क्रिएटिविटी देख सकते हैं। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो आपने भी कई ऐसे वीडियो देखे होंगे जिनमें लोग रोजमर्रा के कामों को आसान बनाने के लिए जुगाड़ अपनाते हैं।

रोटी बेलने के लिए महिला करती है वजन मापने वाली मशीन का इस्तेमाल

खासकर रोटी बेलने (Trending food video) को लेकर कई मजेदार वीडियो सामने आते रहते हैं। कोई बोतल से रोटी बेलता है, तो कोई प्लेट या गिलास का इस्तेमाल करता है। लेकिन इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसने सबको हैरान कर दिया है। इस वीडियो में एक महिला रोटी बेलने के लिए वेट मशीन यानी वजन मापने वाली मशीन (Unique cooking trick) का इस्तेमाल करती नजर आ रही है। आमतौर पर इस मशीन का उपयोग लोग अपना वजन जानने के लिए करते हैं, लेकिन महिला ने इसे रोटी बेलने के लिए काम में लिया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि वह आटा रखकर मशीन की सपाट सतह पर रोटी बेल रही है। यह अनोखा तरीका लोगों का ध्यान खींच रहा है। कई लोग इसे मजेदार जुगाड़ बता रहे हैं, तो कुछ लोग हैरानी जता रहे हैं कि ऐसा आइडिया आखिर आया कैसे। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो तेजी से वायरल हो जाते हैं क्योंकि लोग कुछ अलग और नया देखना पसंद करते हैं। यह वीडियो भी इसी वजह से चर्चा में है और लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article