वायरल न्यूज़

Viral Video: जुर्माने से बचने का गजब आइडिया! CCTV से बचने के लिए शख्स ने कुत्ते को बनाया ‘कचरा एजेंट’

Viral Video: इटली के कैटेनिया शहर में एक व्यक्ति ने सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए अपने कुत्ते को सड़क किनारे कचरा फेंकने की ट्रेनिंग दे दी। पुलिस ने कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे जुर्माना लगाया।

Image

सड़क पर कचरा फेंकता दिखा कुत्ता (Photo: F/Comune di Catania)

Viral Video: इटली के सिसिली क्षेत्र के कैटेनिया शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने निगरानी कैमरों से बचने के लिए अपने कुत्ते का इस्तेमाल अवैध तरीके से कचरा फेंकने में किया। पुलिस ने इस हरकत को गंभीरता से लिया और संबंधित व्यक्ति पर जुर्माना लगा दिया। नगरपालिका पुलिस के मुताबिक शहर में अवैध रूप से कचरा फेंकने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इसे रोकने के लिए कई इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

कुत्ते को मालिक ने दिया था ट्रेनिंग

हाल ही में कैमरों में रिकॉर्ड हुए वीडियो (bizarre video) में एक छोटा कुत्ता सड़क किनारे कचरे का बैग मुंह में दबाए दिखाई दिया। वह बैग को एक खास जगह पर छोड़कर चला जाता है। जांच में पता चला कि कुत्ते को उसके मालिक ने ऐसा करने के लिए प्रशिक्षित किया था, ताकि वह खुद कैमरे में कैद होने (Viral Video) से बच सके। यह घटना सैन जियोर्जियो इलाके की वाया पुलाकारा सड़क की बताई जा रही है।

जांच के आधार पर आरोपी व्यक्ति की पहचान

पुलिस ने जब फुटेज की जांच (viral international news) की तो उन्हें दो अलग-अलग वीडियो मिले, जिनमें कुत्ता कचरा फेंकता नजर आया। अधिकारियों का मानना है कि यह काम जानबूझकर किया गया था। बाद में जांच के आधार पर आरोपी व्यक्ति की पहचान कर ली गई और उस पर कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि चालाकी दिखाकर नियम तोड़ना स्वीकार्य नहीं है।

शहर को साफ रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। कानून के मुताबिक, सार्वजनिक स्थान पर कचरा फेंकने पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है और कुछ मामलों में आपराधिक केस भी दर्ज हो सकता है। दक्षिणी इटली में अवैध डंपिंग एक बड़ी समस्या बनी हुई है। इसी वजह से कई शहरों में सख्त निगरानी और जुर्माने की व्यवस्था की गई है। यह मामला इस बात का उदाहरण है कि कानून से बचने की कोशिश आखिरकार पकड़ी ही जाती है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article