वायरल न्यूज़

Jugaad Video: कबाड़ से कमाल! शख्स ने नीले ड्रम को बनाया गिटार, फिर छेड़ी ऐसी धुन, पूरा इंटरनेट हुआ दीवाना

Desi Jugaad: इंडोनेशिया के एक लड़के ने साधारण नीले प्लास्टिक ड्रम को गिटार में बदलकर सबको हैरान कर दिया। उसने ड्रम में छेद कर, लकड़ी का हैंडल और तार लगाकर उसे म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बना दिया।

Image

Desi Jugaad: शख्स ने जुगाड़ से तैयार किया ‘ब्लू ड्रम गिटार’ (Photo: Instagram/ryan_dli)

Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़का अपनी कला और जुगाड़ से लोगों का दिल जीतता नजर आ रहा है। कहानी एक साधारण से नीले प्लास्टिक ड्रम से शुरू होती है, जिसे आमतौर पर पानी भरने या कबाड़ में फेंकने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इस लड़के ने उसी ड्रम को एक म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट में बदल दिया। वीडियो (Indonesian boy viral video) में दिखाया गया है कि लड़का पहले ड्रम के बीच में गोल आकार का एक छेद करता है, बिल्कुल गिटार की तरह।

साधारण ड्रम बन गया एक खूबसूरत गिटार जैसा

इसके बाद वह उसमें लकड़ी का एक लंबा हैंडल लगाता है। फिर वह बड़ी सफाई से उस पर तार बांधता है। थोड़ी मेहनत और समझदारी से वह साधारण ड्रम एक खूबसूरत गिटार जैसा दिखने लगता है। सबसे खास बात यह है कि यह सिर्फ दिखावे के लिए नहीं था। लड़के ने उसी ड्रम गिटार (Man Made Guitar From Blue Drum) पर मधुर धुन बजाकर भी दिखाई। उसकी उंगलियां तारों पर चलते ही ऐसी आवाज निकलती है कि सुनने वाले हैरान रह जाते हैं। यह साबित करता है कि अगर किसी के अंदर हुनर हो, तो वह कम साधनों में भी कमाल कर सकता है।

कई यूजर्स ने इस जुगाड़ और टैलेंट की जमकर तारीफ की

यह वीडियो (Interesting Video) इंस्टाग्राम पर @ryan_dli नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स इस जुगाड़ और टैलेंट की तारीफ कर रहे हैं। यह कहानी हमें सिखाती है कि असली कला साधनों पर नहीं, बल्कि सोच और मेहनत पर निर्भर करती है। सही नजरिया हो तो कबाड़ भी कमाल बन सकता है। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोगों ने देखा और कमेंट्स किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article