Viral Video: ‘सोचा नहीं था कभी मिलूंगी…’ PM मोदी से मिलकर भावुक हुई महिला का वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे (PM Narendra Modi Israel Visit 2026) के दौरान एक भारतीय मूल की महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महिला ने पीएम मोदी से मुलाकात के अपने भावुक अनुभव को शेयर किया। उन्होंने इजरायली संसद में दिए गए उनके भाषण और भारत-इजरायल रिश्तों को लेकर उत्साह जताया।

Viral Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25-26 फरवरी 2026 को इजरायल के दौरे पर गए थे। यह उनका इजरायल का दूसरा राजकीय दौरा था। इससे पहले वह जुलाई 2017 में इजरायल गए थे। इस बार भी इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरे के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

israel vs iran war

इजरायल में PM मोदी से मिलकर भावुक हुई भारतीय महिला (फोटो: Instagram/mosesinisrael)

यह वीडियो इजरायल (India Israel Relations) में रहने वाली भारतीय मूल की महिला रेविटल मोसेस ने शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी से आमने-सामने मिलने का मौका मिला। रेविटल ने कहा कि यह उनके लिए बेहद खास और भावुक पल था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 1.5 अरब लोगों के देश का नेतृत्व करते हैं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को संभालते हैं। ऐसे नेता से व्यक्तिगत रूप से मिलना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था।

End of Feed