वायरल न्यूज़

शादी के दावत में दिव्यांग पति को खाना खिलाते दखी महिला, पतिव्रता पत्नी का Video देख इमोशनल हुए लोग

शादी में चल रहे दावत के बीच एक पत्नी ने अपने दिव्यांग पति के लिए जो प्यार और समर्पण दिखाया, वह वाकई काबिले-तारीफ है। सच्चे प्यार की मिसाल पेश करते हुए इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है।

Image

पति को अपने हाथों से खाना खिलाती पत्नी (Instagram/@gyanclasss)

सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिनमें कुछ हंसाने वाले होते हैं तो कुछ आंखों में आंसू ला देने वाले। हाल में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसने सीधे लोगों के दिल को छू लिया। इस वीडियो में एक पत्नी का अपने दिव्यांग पति के प्रति सच्चा प्यार देखने को मिल रहा है।

दिव्यांग पति के लिए उसकी पत्नी का प्यार

वीडियो एक शादी समारोह की है। जहां चारों ओर लोग खुशी और उत्सव के उस माहौल का आनंद ले रहे थे। वहीं, एक पत्नी अपने दिव्यांग पति के लिए जो प्यार और समर्पण दिखाती हैं, उसे देख लोग उसकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। लोग उस पत्नीको देवी तुल्य बता रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी के दावत में महिला अपने दिव्यांग पति के लिए एक प्लेट में खाना ले रही है। उसका पति भीड़ से दूर हटकर खड़ा है और उसके आने का इंतजार कर रहा है। चूंकि पति के दोनों हाथ नहीं है इसलिए वह इस काम को करने में सक्षम नहीं है। ऐसे में पत्नी सारे हर्षोल्लास और उत्सव के माहौल को नजरअंदाज कर सबसे पहले अपने पति को खाना खिलाने की फिक्र में रहती है।

पति को अपने हाथों से खिलाया खाना

थोड़ी देर में पत्नी प्लेट में खाना सजाकर अपने पति के पास पहुंचती है और उसे बड़े ही प्यार से अपने हाथों से खाना खिलाती है। यह नजारा शादी के उस माहौल में किसी व्यक्ति ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सोशल मीडिया के लगभग सभी प्लेटफॉर्म्स पर जमकर शेयर किए जा रहे हैं। इस वीडियो को हमने सोशल इंस्टाग्राम पर मौजूद @gyanclasss नाम के अकाउंट से लिया है।

वीडियो पर लोगों ने किए भावुक कमेंट्स

इस दिल छू लेने वाले वीडियो को देखकर लोग इमोशनल हो गए और कमेंट सेक्शन में अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। कई लोगों ने उस महिला को "पतिव्रता पत्नी" का दर्जा दिया तो कई लोगों ने इसे "सच्चे प्यार की मिसाल" बताकर वीडियो को शेयर किया। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "यही असली प्यार है, शादी में मजे लेते समय भी उसने पहले पति की देखभाल की। दूसरे ने लिखा, "ऐसा समर्पण देखकर आंखें नम हो गईं। भगवान ऐसे रिश्ते सबको दे।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article