वायरल न्यूज़

Shocking Video: सिर्फ तौलिया लपेट महाकुंभ नहाने पहुंची इंफ्लुएंसर, इंटरनेट पर छिड़ गई तरह-तरह की बहस

Maha Kumbh Video: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की अपने बदन पर सिर्फ तौलिया लपेट संगम में स्नान करने पहुंच गई है। यही नहीं, स्नान के लिए जाते समय लड़की अपना वीडियो बनाती है और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर कर देती है।

Image

टॉवल पहन नहाने पहुंची लड़की (इंस्टाग्राम)

Maha Kumbh Video: यूपी के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में अब तक 37 करोड़ से ज्यादा लोगों ने पवित्र संगम में डुबकी लगा ली है। महाकुंभ में सबसे ज्यादा भीड़ मौनी अमावस्या के दिन थी। इस दिन तकरीबन साढ़े सात करोड़ लोगों ने संगम स्नान किया था। 144 साल बाद आने वाले इस महाकुंभ में जाकर संगम में डुबकी लगाना पुण्य का काम माना जाता है। इसी बीच एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने महाकुंभ पहुंचकर कुछ ऐसी हरकत की है, जिससे सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे हैं।

महाकुंभ में लड़की की फूहड़ता

प्रयागराज महाकुंभ से इस इंफ्लुएंसर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की अपने बदन पर सिर्फ तौलिया लपेट संगम में स्नान करने पहुंच गई है। यही नहीं, स्नान के लिए जाते समय लड़की अपना वीडियो बनाती है और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर कर देती है। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोग लड़की पर भड़क उठे हैं। सबसे पहले आप देखें यह वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की सफेद तौलिया लपेट संगम में स्नान करने जा रही है। इस दौरान कोई लड़की का वीडियो बना रहा है। लड़की इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट samuelina45 पर शेयर करती है। इस वीडियो को अब तक ढाई लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं, वहीं वीडियो को कई मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो सामने आने के बाद लोग लड़की को भला-बुरा कह रहे हैं। लोगों का कहना है कि महाकुंभ में ऐसी फूहड़ता की जगह नहीं होनी चाहिए।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article