वायरल न्यूज़

Video: जयमाला के दौरान ड्रामा कर रहा था दूल्हा तो दुल्हन ने घूरकर निकाली अकड़, यूजर्स बोले- शादी के बाद खैर नहीं

Dulha Dulhan Video: आप देख सकते हैं कि जयमाला का कार्यक्रम होने जा रहा है और दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पहुंच चुके हैं। इस बीच दूल्हा नखरे दिखाने लगता है। वह बेहद ही अजीबोगरीब तरीके से लोगों पर चिल्लाते नजर आता है।

Image

दूल्हा दुल्हन का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Dulha Dulhan Video: सोशल मीडिया पर आपने शादियों के कई सारे वीडियो देखे होंगे। शादियों के वो वीडियो ज्यादातर वायरल होते हैं, जो दूल्हा-दुल्हन से जुड़े होते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक दूल्हा और दुल्हन की हरकतें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गई हैं। दरअसल, इस वीडियो में एक दूल्हा जयमाला के दौरान ड्रामा करता नजर आ रहा है। इसके बाद दुल्हन जो करती है, वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

दूल्हा-दुल्हन का वीडियो वायरल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जयमाला का कार्यक्रम होने जा रहा है और दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पहुंच चुके हैं। इस बीच दूल्हा नखरे दिखाने लगता है। वह बेहद ही अजीबोगरीब तरीके से लोगों पर चिल्लाते नजर आता है। पहले तो दुल्हन अपने दूल्हे की इस हरकत को इग्नोर करती है। हालांकि, दूल्हा काफी देर तक शांत नहीं होता। इसके बाद दुल्हन घूरकर अपने दूल्हे को देखती है। इसके बाद दूल्हा शांत हो जाता है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप दुल्हन का गुस्सा साफ-साफ देख सकते हैं। आप देख सकते हैं कि जब दूल्हा ड्रामा कर रहा था तब दुल्हन की नजर लगातार अपने दूल्हे पर बनी हुई थी। पहले तो वह शांति से खड़ी होती है, लेकिन फिर गुस्से में दूल्हे को देखती है। वीडियो सामने आने के बाद लोग दूल्हे को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोग कमेंट में कहते नजर आ रहे हैं कि भाई शादी हो जाने दे, इसके बाद दुल्हन तुझे सुधारेगी। वायरल वीडियो को जमकर देखा और शेयर किया जा रहा है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article