इस एक Video ने बहुत सारे कुंवारे लड़कों का तोड़ दिया दिल, चार-चार लड़कियों के साथ फेरे लेते दिखा दूल्हा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 6, 2023, 04:48 PM IST

Man Marry Four Girls Video: सोशल मीडिया यूजर्स इस लड़के को किस्मत का धनी बता रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हा चार-चार लड़कियों से शादी कर रहा है। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि इस पर क्या रिएक्ट करें।

Man Marry Four Girls Video: भारत में शादियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। देश में हर दिन हजारों शादियां हो रही हैं। शादी के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल जाते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है, जिसने कुंवारे लड़कों का दिल तोड़ दिया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हा चार-चार लड़कियों से शादी कर रहा है। यह देखकर इंटरनेट यूजर्स हैरान रह गए हैं। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि इस पर क्या रिएक्ट करें।

shadi ka video

चार लड़कियों से शादी (इंस्टाग्राम)

चार-चार लड़कियों से लड़के ने की शादी

वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक लड़के की शादी हो रही है। लड़की अपनी शादी के फेरे ले रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि लड़के के साथ एक नहीं बल्कि चार-चार लड़कियांं फेरे ले रही हैं। इसका मतलब यह हुआ कि लड़का चार लड़कियों से शादी कर रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग हैरान रह गए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस लड़के को किस्मत का धनी बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि अब लड़का चार-चार बीवियों से परेशान रहेगा। देखें वीडियो-

End of Feed