वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: दुनिया के इस कोने में है सोने का पेड़! पता चलते ही जमा हो गई लोगों की भीड़, देखें Video

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 6, 2023, 04:26 PM IST

Golden Tree: वीडियो में आपको जो पेड़ नजर आ रहा है, वह दक्षिण कोरिया में है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि देखने में यह पेड़ पूरी तरह से गोल्डन ट्री ही लग रहा है। इस पेड़ का रंग ऐसा है कि इसे गोल्डन ट्री कहा जा रहा है।

Image

गोल्डन ट्री (ट्विटर)

Golden Tree: आपने दुनिया में कई सारी हैरान करने वाली चीजों के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी 'सोने के पेड़' के बारे में सुना है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंंगी। वीडियो में आपको एक पेड़ दिखाई देगा। इस पेड़ को सोने का पेड़ कहा जा रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि देखने में यह पेड़ पूरी तरह से गोल्डन ट्री ही लग रहा है। जैसे ही इस पेड़ के बारे में पता चला, वहां पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

दुनिया का सबसे खूबसूरत पेड़

इस पेड़ को दुनिया का सबसे खूबसूरत पेड़ भी माना जा रहा है। यह पेड़ सोने की तरह पूरा पीला नजर आता है। आपको बता दें कि यह कोई रियल में सोने का पेड़ नहीं है। बल्कि इस पेड़ का रंग ऐसा है कि इसे गोल्डन ट्री कहा जा रहा है। इस पेड़ को देखने के लिए लोगों की भारी-भीड़ इकट्ठा होती है। लोग पेड़ को देखकर कन्फ्यूज होते हैं कि कहीं यह सोने का पेड़ तो नहीं है। देखें वीडियो-

वीडियो में आपको जो पेड़ नजर आ रहा है, वह दक्षिण कोरिया में है। दक्षिण कोरिया के बंगये-री गांव में मौजूद इस गांव का नाम ‘जिन्कगो ट्री (Ginkgo Tree)' है। यह पेड़ 800 साल पुराना बताया जा रहा है। पेड़ इतना अधिक खूबसूरत है कि इसे देखने के लिए रोजाना भारी-भरकम भीड़ लगगती है। यहां हर समय पर्यटक जमा रहते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article