Wedding Video: भारत समेत दुनियाभर में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में विदेश में भारतीय संस्कृति की धूम देखने को मिल रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विदेशी दूल्हा-दुल्हन भारतीय रीति-रिवाज से शादी कर रहे हैं। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि विदेशी पंडितजी भी संस्कृत में मंत्र पढ़कर शादी करवा रहे हैं। वीडियो दिल छूने वाला है।
देसी अंदाज में हुई विदेशी कपल की शादी
यह वीडियो आपको सांस्कृतिक तौर पर हैरान तो करेगा ही। इसके साथ ही वीडियो आपका दिल भी खुश कर देगा। आपने इससे पहले ऐसा नजारा शायद ही कभी देखा होगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया है। आप देख सकते हैं कि एक विदेशी कपल की शादी हो रही है। इसमें दूल्हा और दुल्हन ने भारतीय संस्कृति के हिसाब से कपड़े पहने हैं। इसके साथ ही विदेशी पंडितजी संस्कृत के मंत्र पढ़कर शादी करवा रहे हैं। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि विदेशी दूल्हे ने भारतीय शेरवानी पहनी हुई है। इसके साथ ही विदेशी दुल्हन भी भारतीय अंदाज में शादी के जोड़े में सजी है। उसने बहुत ही खूबसूरत लहंगा पहना हुआ है। यहां तक तो सब अच्छा दिखाई दे रहा है, लेकिन सबसे हैरान करने वाली चीज यह है कि विदेशी पंडित जी वैदिक मंत्रोच्चार करके दोनों की शादी करवा रहे हैं। वह संस्कृत में श्लोक पढ़ते दिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय अंदाज में अपने कंधे पर अंग वस्त्र भी लिया हुआ है। उनका पूरा गेटअप भारतीय पंडितजी की तरह है। यह वीडियो को इंस्टाग्राम पर रति मंजरी और बीइंग योगी नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
