Viral Video: शादी की एक्साइटमेंट में दूल्हे ने ऊपर-नीचे लगा ली शेरवानी की बटन, हंसी का पात्र बन गया बेचारा

Viral Video: वीडियो में आप देख पाएंगे कि दूल्हा अपनी गलती की वजह से भरी सभा में हंसी का पात्र बन जाता है। दरअसल, दूल्हा जैसे ही अपनी होने वाली दुल्हनियो को अपना हाथ देता है। इसी बीच दुल्हन की नजर दूल्हे की ड्रेस पर पड़ती है। इसके बाद दुल्हन को समझ आ जाता है कि उसने शेरवानी के बटन ऊपर नीचे लगाए हुए हैं। तभी दुल्हन तुरंत ही अपने दूल्हे को टोकती है और उससे बटन ठीक करने को कहती है।

Viral Video: सोशल मीडिया की पर हर दिन कोई न कोई मजेदार वीडियो वायरल होता है। इन दिनों भारत में शादियों का सीजन चल रहा है तो सोशल मीडिया पर भी शादियों से जुड़े तरह-तरह के मजेदार वीडियो भरे पड़े हैं। इंटरनेट पर हर दिन शादियों के ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिसे देखकर लोगों की तुरंत ही हंसी छूट जाती है। इसके अलावा कई वीडियो ऐसे देखने को मिलते हैं, जिसके बाद लोग पेट पकड़कर बैठ जाते हैं। ये नजारे ऐसे होते हैं, जिसे देखकर लोगों को अपनी हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है।

Viral Video (49)

दूल्हा-दुल्हन का वीडियो (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर आपकी भी छूटेगी हंसी

इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो खूब मजेदार होने वाला है। यह वीडियो दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा है। इस वीडियो में देखेंगे कि दूल्हा स्टेज पर बैठा होता है इसी बीच शादी के मंडप में दुल्हन की एंट्री होती है। दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ स्टेज के करीब आती है। जैसे ही दूल्हा अपनी दुल्हन को स्टेज के पास देखता है, तभी वह उसके करीब पहुंच जाता है। आप देख पाएंगे कि दूल्हा बड़े प्यार से अपनी होने वाली दुल्हन का हाथ पकड़ता है। हालांकि, शादी की एक्साइटमेंट में दूल्हा कुछ ऐसी गलती कर बैठता है, जिसे देखकर दुल्हन भी सन्न रह जाती है। देखें वीडियो-

End of Feed