वायरल न्यूज़

Video: अपनी ही शादी में छूट गया दूल्हा फिर बारात पकड़ने के लिए सड़क पर लगा दी दौड़, देखें क्या हुआ आगे

Viral Video: वीडियो में आप एक दूल्हे को शादी की पोशाक में देख सकते हैं। आप देख सकते हैं कि वह भारी ट्रैफिक में फंसा जाता है। इसके बाद वह अपनी बारात तक पहुंचने के लिए बीच सड़क पर पैदल दौड़ लगा देता है।

Image

दूल्हे का मजेदार वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: भारत में इन दिनोंं शादियों का सीजन चल रहा है। शादियों के तरह-तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। इनमें से वो वीडियो सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं, जो दूल्हा और दुल्हन से जुड़े होते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो इन दिनों सामने आया है, जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। यह वीडियो एक दूल्हे से जुड़ा है, जो अपनी ही शादी में छूट जाता है। इसके बाद बारात पकड़ने के लिए वह बीच सड़क पर दौड़ लगाता नजर आता है।

दूल्हे ने लगाई बीच सड़क पर दौड़

वायरल वीडियो ने यूजर्स को मजे लेने पर मजबूर कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर Shaurya Dawar नाम के अकाउंट से यह मजेदार वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप एक दूल्हे को शादी की पोशाक में देख सकते हैं। आप देख सकते हैं कि वह भारी ट्रैफिक में फंसा जाता है। इसके बाद वह अपनी बारात तक पहुंचने के लिए बीच सड़क पर पैदल दौड़ लगा देता है। देखें वीडियो-

वीडियो में साफ पता चल रहा है कि दूल्हा की कार ट्रैफिक में फंस गई है। इससे उसकी बारात आगे निकल जाती है। जब दूल्हे को यह बात पता चलती है तो वह अपनी बारात पकड़ने के लिए ट्रैफिक जाम में दौड़ जाता है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मौज ले रहे हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article