मेरठ में एक शादी (meerut marriage viral video) की जमकर चर्चा हो रही है, दरअसल, इस शादी में दूल्हे ने विदाई से ठीक पहले दुल्हन को ऐसा गिफ्ट दिया जिसके बारे में शायद ही कोई सोच सके, दूल्हा अपनी दुल्हन की विदाई के लिए हेलीकॉप्टर ले आया। दूल्हा लोकेंद्र प्रताप सिंह बुलंदशहर से बारात लेकर मेरठ आये और अपनी दुल्हन यशांशी राणा को गाड़ी की जगह हेलीकॉप्टर में विदाई करा कर ले गये, बताते हैं कि उलने इसका प्लान पहले ही तैयार कर लिया था।
बताते हैं कि शादी की सुबह उन्होंने अपनी पत्नी को फोन कर बताया कि वो उन्हें किसी गाड़ी से नहीं, बल्कि हेलीकॉप्टर से लेने को आ रहे हैं यह सुन कर दुल्हन यशांशी उनके मां-बाप और रिश्तेदारों सहित हर कोई हैरान रह गया, दोनों की लव मैरिज है।
शादी रचाने वाले पति-पत्नी दोनों पायलट हैं लोकेंद्र प्रताप सिंह जहां ऑस्ट्रेलिया में पायलट हैं वहीं, दुल्हन यंशाशी राणा एक कॉमर्शियल पायलट हैं। दुल्हन यशांसी उत्तराखंड के रुड़की की रहने वाली हैं तो दूल्हा लोकेंद्र बुलंदशहर के रहने वाले हैं लेकिन, दोनों की शादी मेरठ में हुई।
पुलिस लाइन के हेलीपैड से यह उड़ान भरी गई
सभी जरूरी नियमों को पूरा करते हुए पुलिस लाइन के हेलीपैड से यह उड़ान भरी गई। दूल्हे का कहना था कि मेरी बीवी स्पेशल है तो इसके लिए एक स्पेशल सरप्राइज रखा गया था क्योंकि यह खुद भी पायलट है तो इसीलिए हेलीकॉप्टर को बुक किया और इसमें विदा कर कर बुलंदशहर अपने घर में लेकर जा रहा हूं।
बुलंदशहर मात्र 15 मिनट में लैंड कर गए
दोनों मेरठ के पुलिस लाइन से टेक ऑफ कर कर बुलंदशहर मात्र 15 मिनट में लैंड कर गए इस दौरान दुल्हन की माता भी काफी खुश लगीं, उनका कहना था कि मेरी बेटी की विदाई हुई है और मैं काफी खुश हूं।
