Video: शादी में पत्‍नी के बाद दूल्‍हे ने 6 और लड़कियों की मांग में भरा सिंदूर, वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video: इस वीडियो को अब तक 1.13 करोड़ से ज़्यादा बार देखा जा चुका है, साथ ही लाखों लाइक और शेयर भी किए गए हैं। एक यूजर ने कहा कि, 'ऐसे लोगों ने धर्म का मज़ाक उड़ाया है।'

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आपको दूल्हे की अनोखी कारिस्‍तानी देखने को मिलेगी। अपनी शादी में दूल्‍हे को असामान्य आचरण करते देख यूजर्स भी हैरत में पड़ गएहैं। इसी बीच यूजर्स के बीच ये भी चर्चा शुरू हो गई कि क्या पवित्र विवाह परंपराओं का मजाक उड़ाना उचित है ? वीडियो में शादी की एक ऐसी तस्वीर दिखाई गई है जिसमें दूल्हा परंपरा के अनुसार सबसे पहले दुल्हन के माथे पर चुटकी भर सिंदूर लगाता है। इसके बाद वह पास में बैठी सभी छह भाभियों के माथे पर भी यही करता है। यहीं नहीं रुकता है वह अपने जीजा को भी सिंदूर लगाता है।

दूल्‍हे का वीडियो वायरल।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, शादी का मंडप खूबसूरती से सजाया गया है। लाल जोड़े में बैठी दुल्हन बेहद खूबसूरत लग रही है। शुरू में तो सब कुछ परंपरा के अनुसार चलता हुआ दिखाई देता है, लेकिन दूल्हे की अजीब हरकत ने वहां मौजूद सभी लोगों को चौंका दिया। जैसे ही वह दुल्हन की बहनों की ओर बढ़ता है, वह एक-एक करके सभी को सिंदूर लगाता है। इसी दौरान पंक्ति के अंत में से आवाज आती है कि, 'जीजाजी, मैं भी!' जवाब में दूल्हा उसे भी सिंदूर लगाता है। ये सब देखकर दुल्‍हन भी पूरी तरह से अवाक रह जाती है।"

End of Feed