Premi Premika Ka Video: सोशल मीडिया में वैसे तो अजब-गजब वीडियो की भरमार रहती है। मगर अभी जो वीडियो सामने आया है वो किसी को भी चौंकाकर रख देगा। वीडियो प्रेमी से जुड़ा मालूम पड़ता है जो फोन पर अपनी नाराज प्रेमिका को मनाने में जुटा है। मगर इस बीच प्रेमी ऐसी गलती कर बैठा कि बेचारे की जान ही चली जाती। दरअसल प्रेमी से बातचीत के दौरान प्रेमी रेल की पटरी पर ही जाकर बैठ गया। इसके बाद उसके साथ जो कुछ हुआ उसने सपने में ही नहीं सोचा होगा।
ट्रेन की पटरी पर बैठ गया प्रेमी
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हुए इस वीडियो में देखेंगे कि एक शख्स पटरी पर बैठकर फोन पर किसी से बात कर रहा है। नेटिजन्स उसे प्रेमी बताया है जो अपनी प्रेमिका को मनाने में जुटा है। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आता है बेहद मजेदार भी होने वाला है। इसमें देखेंगे कि प्रेमी बड़े आराम से प्रेमिका को मनाने में जुटा है। फ्रेम में यहां तक तो सचमुच सामान्य नजर आता है। मगर इसी बीच फर्राटा भरती हुई ट्रेन आ गई। प्रेमी को अभी भी खतरेक का आभास नहीं होता। वो बस फोन पर बातचीत करने में व्यस्त है।
यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
आखिर में देखेंगे कि आसपास से गुजर रहे लोग भी उसे पटरी से उठने के लिए कहते हैं मगर प्रेमी कहां किसी की बात पर ध्यान देने वाला था। इधर फर्राटा भरती हुई ट्रेन उसे रौंदकर जाती, लोको पायलट की पैनी नजर ने उसे देख लिया। लोको पायलट ने ट्रेन की रफ्तार तुरंत धीमी करना शुरू कर दिया। वीडियो में आगे देखेंगे कि ट्रेन प्रेमी से महज कुछ फीट दूरी पर आकर रुकती है। इधर प्रेमी ने जैसे ही नजर घुमाई उसकी हालत पतली हो गई और तुरंत गोली की रफ्तार से भाग निकला। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ा देगा। मालूम हो वीडियो इंस्टाग्राम पर Ajay kumar Yadav के हैंडल से भी शेयर हुआ है।
