वायरल न्यूज़

OMG! लोगों को बाघ का यूरिन क्यों पिला रहा चीन, हिला देने वाली है वजह

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 30, 2025, 11:22 AM IST

Tiger Urine in China: चीन अभी एक अनोखी वजह से चर्चा में छाया हुआ है। दावा किया गया है चीन में बाघ का पेशाब बोतल में बंद करके बेचा जा रहा है। इससे भी ज्यादा हैरानी की बात है कि बाघ के यूरिन को लोग पीते भी हैं। हालांकि इन सब की वजह किसी को भी चौंका देगी।

Image

आखिर चीन में बोतल में बंद करके बाघ का पेशाब क्यों बेचा जा रहा है। (Photo/Social-Media)

Tiger Urine in China: दुनिया में चीन एक ऐसा देश है जो अक्सर अजब-गजब और हैरान करने वाले कारनामे की वजह से चर्चा में रहता है। पड़ोसी देश अभी एक ऐसी ही अजीब वजह से चर्चा में बना हुआ है। दावा किया गया है कि चीन में लोगों को बाघ का यूरिन पिलाया जा रहा है। हैरान होंगे इसके लिए बकायदा जू में बंद खूंखार जानवरों का यूरिन यानी पेशाब इकट्ठा किया जा रहा है और इसे बोतल में बंद करके बेचा भी जा रहा है।

बोतल में बेचा जा रहा बाघ का पेशाब

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन में इस दावे के साथ बाघ का पेशाब बेचा जा रहा है कि इसके इस्तेमाल से गठिया का इलाज होता है। माई न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया कि मामला तब चर्चा में आया जब सिचुआन प्रांत में स्थित यान बिफेंगक्सिया वाइल्ड लाइफ जू (Yaan Bifengxia Wildlife Zoo) घूमने पहुंचे एक शख्स ने सोशल मीडिया में चिड़ियाघर से जुड़े अपने अनुभव को साझा किया।

साइबेरियन बाघों का यूरिन

शख्स ने बताया चिड़ियाघर में साइबेरियन बाघों का यूरिन बेचा जा रहा है जिसे मेडिकल टाइगर यूरिन नाम दिया गया है। शख्स ने कहा टाइगर यूरिन की हर एक बोतल 50 यूआन (करीब 600 रुपये) में बेची जा रही है। इसके अलावा हर बोतल में करीब 250 ग्राम टाइगर यूरिन होता है। रिपोर्ट में ऑनलाइन सूत्रों के हवाले से बताया गया कि सिचुआन का ये चिड़ियाघर सैलानियों के लिए वर्ल्ड क्लास आकर्षण का केंद है।

मालूम हो कि टाइगर यूरिन वाली इस बोतल में दावा किया गया है कि ये गठिया के इलाज के लिए अच्छी है और कारगार भी है। इसके अलावा बाघ के पेशाब से मांसपेशियों में दर्द से राहत मिलने का भी दावा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article