Viral Video: नदी में तैरते दिखे अंगूर, लूटने के लिए उमड़ी लोगों की भारी भीड़

Viral Video: बिहार के दरभंगा जिले (bihar Grapes Truck Falls in River) के अतरबेल पुल के पास अंगूर से भरा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गया। हादसे के बाद ट्रक में लदे अंगूर पानी में बहकर चारों ओर फैल गए। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और नदी में उतरकर अंगूर निकालने लगे।

Viral Video: बिहार के दरभंगा जिले में गुरुवार को एक अजीब सा हादसा देखने को मिला। सिंघवाड़ा थाना क्षेत्र के अतरबेल पुल के पास अंगूर से भरा एक ट्रक अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी (Darbhanga Truck Accident) में गिर गया। ट्रक के गिरते ही उसमें लदे अंगूर पानी में बहकर चारों तरफ फैल गए। कुछ ही देर में नदी और उसके किनारों पर अंगूर बिखरे हुए नजर आने लगे। घटना की खबर आसपास के गांवों में तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण (Bihar Road Accident News) मौके पर पहुंच गए। लोगों ने देखा कि नदी में काफी मात्रा में अंगूर तैर रहे हैं।

bihar Grapes Truck Falls in River

दरभंगा की नदी में तैरते दिखे अंगूर ही अंगूर (फोटो: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल)

बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी अंगूर लूटने नदी में उतरे

इसके बाद कई लोग बिना देर किए पानी में उतर गए और अंगूर निकालकर अपने साथ ले जाने लगे। इस दौरान बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी नदी में उतर गए। कुछ लोग किनारे से ही अंगूर बटोरते दिखे, तो कुछ लोग पानी के बीच तक चले गए। थोड़ी देर के लिए वहां अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया। हर कोई ज्यादा से ज्यादा अंगूर इकट्ठा करने की कोशिश करता नजर आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक का संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ।

End of Feed