वायरल न्यूज़

Dance Video: स्कूल में दादी ने डांस से मचाया ऐसा तहलका, स्वैग देखकर छात्र भी रह गए हैरान

Dance Video: सोशल मीडिया पर एक दादी का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ऐसा धमाल मचाया, जिसे देखकर स्कूली बच्चे भी दंग रह गए। आलम ये है कि इस डांस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

Image

दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा (तस्वीर सभार- @sunita_thakur__009)

Dance Video: सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक अनोखे वीडियो (Trending Video) वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। जबकि, कुछ वीडियो पर तो लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों के बीच गदर काट दिया है। क्योंकि, इस वीडियो (Dance Video) में एक दादी ने स्कूल में ऐसा डांस किया, जिसे देखकर छात्र भी दंग रह गए। आलम ये है कि इस डांस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

आज कल सोशल मीडिया पर डांस के एक से एक अनोखे वीडियो छाए रहते हैं। इनमें बच्चों से लेकर बूढ़ों तक के मामले शामिल होते हैं। कुछ डांस वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं स्कूल के अंदर छात्रों के बीच एक दादी लटके-झटके लगा रही हैं। जिस अंदाज में दादी डांस कर रही हैं, उसने सोशल मीडिया पर अलग ही माहौल बना दिया है। आलम ये है कि इस डांस वीडियो को लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। तो पहले आप भी देखें ये डांस वीडियो...

दादी का अनोखा स्वैग

डांस वीडियो देखकर आपका दिल भी गदगद हो गया होगा। हो सकता है कई लोग बार-बार इस डांस वीडियो को देखना पसंद कर रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस डांस वीडियो को 'sunita_thakur__009' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस डांस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग डांस की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। तो आपको यह डांस वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article