वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: दो बच्चों की मां को फेसबुक पर मिला नया प्रेम, तो पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ भेजा

Ajab Gajab News: शादी के बाद महिला ने फेसबुक पर आईडी बनाई। यहीं पर महिला की बातचीत बागपत कोतवाली क्षेत्र के अग्रवाल मंडी टटीरी गांव के रहने वाले 21 साल के हरीश से होने लगी। बातचीत का सिलसिला लगातार बढ़ता रहा और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (AI)

Ajab Gajab News: उत्तर प्रदेश के बागपत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यह एक ऐसा मामला है, जिसने इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है। दरअसल, यहां एक दो बच्चों की मां को फेसबुक पर एक नया प्यार मिल गया। इसके बाद महिला लगातार अपने नए प्रेमी से बात करने लगी। जब यह बात पति को पता चली तो बवाल मच गया। इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा। थाने में महिला अपने पति के सामने ही प्रेमी के साथ जीवन बिताने की जिद ठानने लगी। इसके बाद पति ने जो किया, उसे जानकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे।

दो बच्चों की मां को फेसबुक पर हुआ प्यार

खबर के अनुसार, मुजफ्फरनगर जिले की पीनना गांव की रहने वाली 23 वर्षीय सोनी की शादी तीन साल पहले सहारनपुर जिले के देवबंद इलाके में पड़ने वाले गांव जड़ौदा जट के रहने वाले पीरू से हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे भी हुए। शादी के बाद दोनों का जीवन बाकी पति-पत्नी की तरह नॉर्मल चल रहा था। इस बीच महिला ने अपनी फेसबुक पर आईडी बनाई। यहीं पर महिला की बातचीत बागपत कोतवाली क्षेत्र के अग्रवाल मंडी टटीरी गांव के रहने वाले 21 साल के हरीश से होने लगी। बातचीत का सिलसिला लगातार बढ़ता रहा और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। इसके बाद महिला दिन-रात सिर्फ अपने प्रेमी हरीश से ही बातें करती थी।

तीन बार प्रेमी के घर जा चुकी थी महिला

हैरानी की बात यह हुई कि महिला तीन बार अपने प्रेमी के घर भी जा चुकी थी। हालांकि, हर बार उसे समझा-बुझाकर वापस बुला लिया जाता था। पिछले दिनों महिला फिर से एक बार ट्रेन से बागपत पहुंची। इसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ गई। जैसे ही महिला के पति को इस बात की सूचना मिली, वह महिला के मायके पक्ष के लोगों के साथ वहां पहुंच गया। जब विवाद बढ़ा तो पुलिस को बुलाया गया। इसके बाद पुलिस सभी लोगों को कोतवाली लेकर आई। जहां घंटों बातचीत चलती रही और महिला को समझाने की कोशिश होती रही। हालांकि, महिला अपने फैसले पर अडिग रही। इसके बाद पति ने सार्वजनिक रूप से पत्नी को उसके प्रेमी के साथ ही रहने की अनुमति दे दी। दोनों ने इसके बाद पुलिस को अपनी मर्जी से साथ रहने का लिखित बयान पुलिस को सौंपा। फिर शाम में एक मंदिर में दोनों ने शादी कर ली।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article