वायरल न्यूज़

Funny Video: बकरी चुराने कार में आए चोर, तरकीब देखकर हंसी छूट जाएगी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 24, 2024, 02:47 PM IST

Viral Video: मजेदार नजारे में देखेंगे कि बकरी चोर कार में बैठकर आए और ऐसी तरकीब अपनाई कि देखकर हंसी छूट जाएगी।

Image

कैमरे में कैद हुए बकरी चोर। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • कार में आए बकरी चोर
  • नजारा देख छूट जाएगी हंसी
  • आते ही छा गया वीडियो

Funny Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि हम भावुक हो जाते हैं तो कई बार हंसी रोकना मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो बकरी चोरों से जुड़ा है, जिन्होंने चोरी करने के लिए ऐसी तरकीब अपनाई कि देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। मजेदार वीडियो कुछ ही मिनट में हजारों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

कैमरे में कैद हुए बकरी चोर

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि दो लोग सड़क किनारे पर खड़े हैं। शुरुआत में दोनों अनजान लगते हैं। मगर थोड़ी ही देर में पता चल गया कि दोनों चोर हैं और प्लान बनाकर बकरी चुराने आए हैं। फ्रेम में आगे देखेंगे कि तभी एक कार चोरों के करीब आकर रुकी। इधर चोरों के आसपास बकरी को घूमते हुए देखा जा सकता है। मौके का फायदा उठाकर चोर ने पिछला दरवाजा खोला और अंदर बैठ गया। उसने दरवाजा खुला ही रखा और बकरी के बिल्कुल करीब आने का इंतजार करने लगा। इसमें बकरी जैसे ही करीब पहुंची चोर ने उसे तुरंत अंदर खींच लिया और दरवाजा बंद कर लिया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो बकरी चोरों के ये वीडियो सोशल मीडिया में आते ही छा गया है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर giedde नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article